मंदसौर। सहायक नोडल अधिकारी ( स्वीप ) जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास द्वारा बताया गया कि विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु स्वीप गविविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 8 नवम्बर को प्रातः 9 बजे वुमन वोटर रन का आयोजन महारानी लक्ष्मीबाई हा.से. स्कूल से, 10 नवम्बर को प्रातः 9 बजे लोकतंत्र रैली (साईकिल रैली) गांधी चौराहा से एवं 15 नवम्बर को 1133 मतदान केंद्र पर मतदान कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा।