BREAKING NEWS
खरगोन के झिरन्या ब्लॉक में जाति प्रमाण पत्र.. <<     शिवपुरी में राष्ट्रीय एकता संघ का बड़ा.. <<     शिवपुरी में पटवारी की बड़ी लापरवाही,फौजी ने.. <<     छतरपुर में सनसनी,फोरलेन हाईवे के पास खेत में.. <<     शाजापुर पुलिस का 'सिंगल क्लिक 2.0' अभियान,आजाद.. <<     BIG NEWS : एसपी राजेश व्यास का बड़ा प्रशासनिक फैसला,.. <<     VIDEO NEWS: सिंगोली रोड पर सनसनी,युवक का संदिग्ध.. <<     BIG NEWS : सड़क किनारे खेत में लटका मिला ट्रैक्टर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड हाईवे भूमि.. <<     KHABAR : जनसमर्थन से घबराकर मेरे खिलाफ पीआईएल.. <<     BIG REPORT : सेफ क्लिक-2.0’ अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     KHABAR : रोटरी क्लब रॉयल्स मुरैना ने किया रोटरी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अब इस माह में लगेगी वर्ष की तीसरी नेशनल.. <<     KHABAR : नल-जल योजना में करोड़ों के गबन का आरोप, पानी.. <<     NEWS : बाल संरक्षण पर चित्तौड़गढ़ पुलिस का फोकस,.. <<     NEWS : प्रभारी मंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने सेवा.. <<     NEWS : कॉलेज शिक्षा प्रयोगशाला सहायक संघ की नई.. <<     KHABAR : भूत-पिशाच निकट नहीं आवे..., हनुमान चालीसा से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 1, 2026, 10:37 am
BIG REPORT : सेफ क्लिक-2.0’ अभियान के तहत जिलेभर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम, ठगी से बचाव को लेकर पुलिस का जन-जागरूकता अभियान तेज, डिजिटल फ्रॉड से बचाव के लिए खाकी ने दी महत्वपूर्ण जानकारी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। बढ़ते साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन ठगी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार 24 जून से 8 जुलाई 2026 तक प्रदेशभर में ‘सेफ क्लिक-2.0’ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत मंगलवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

अभियान के अंतर्गत स्कूलों, शैक्षणिक संस्थानों, सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, हाट-बाजारों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आम नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। साथ ही साइबर सुरक्षा संबंधी पंपलेट वितरित कर लोगों को जागरूकता की शपथ भी दिलाई जा रही है।

मंगलवार को थाना मनासा परिसर, थाना कुकड़ेश्वर के ग्राम सेमली इस्तमुरार, थाना बघाना के रेलवे स्टेशन, थाना जावद के ग्राम मोड़ी, थाना रतनगढ़ के बस स्टैंड तथा थाना नीमच सिटी क्षेत्र स्थित सिलवेल फैक्ट्री में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रमों में नागरिकों को सोशल मीडिया और इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन लेन-देन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों तथा साइबर ठगी से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को डिजिटल अरेस्ट, फर्जी इन्वेस्टमेंट ऐप, एपीके फाइल के माध्यम से व्हाट्सएप हैकिंग, फर्जी कैशबैक एवं रिफंड ऑफर, फेक कॉल, फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल, जॉब स्कैम, मैट्रिमोनियल वेबसाइट धोखाधड़ी, बैंकिंग एवं पेंशन संबंधी साइबर फ्रॉड सहित विभिन्न साइबर अपराधों के तरीकों से अवगत कराया।

इस दौरान लोगों को सलाह दी गई कि वे अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी किसी से साझा न करें, मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें, किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें तथा संदिग्ध ई-मेल एवं संदेशों से सावधान रहें।

पुलिस ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर अपराध या ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार होता है, तो वह तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करा सकता है या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत कर सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE