BREAKING NEWS
शिवपुरी में राष्ट्रीय एकता संघ का बड़ा.. <<     शिवपुरी में पटवारी की बड़ी लापरवाही,फौजी ने.. <<     छतरपुर में सनसनी,फोरलेन हाईवे के पास खेत में.. <<     शाजापुर पुलिस का 'सिंगल क्लिक 2.0' अभियान,आजाद.. <<     BIG NEWS : एसपी राजेश व्यास का बड़ा प्रशासनिक फैसला,.. <<     VIDEO NEWS: सिंगोली रोड पर सनसनी,युवक का संदिग्ध.. <<     BIG NEWS : सड़क किनारे खेत में लटका मिला ट्रैक्टर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड हाईवे भूमि.. <<     KHABAR : जनसमर्थन से घबराकर मेरे खिलाफ पीआईएल.. <<     BIG REPORT : सेफ क्लिक-2.0’ अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     KHABAR : रोटरी क्लब रॉयल्स मुरैना ने किया रोटरी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अब इस माह में लगेगी वर्ष की तीसरी नेशनल.. <<     KHABAR : नल-जल योजना में करोड़ों के गबन का आरोप, पानी.. <<     NEWS : बाल संरक्षण पर चित्तौड़गढ़ पुलिस का फोकस,.. <<     NEWS : प्रभारी मंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने सेवा.. <<     NEWS : कॉलेज शिक्षा प्रयोगशाला सहायक संघ की नई.. <<     KHABAR : भूत-पिशाच निकट नहीं आवे..., हनुमान चालीसा से.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 1, 2026, 10:34 am
KHABAR : नल-जल योजना में करोड़ों के गबन का आरोप, पानी के लिए तरसे ग्रामीण, इंजीनियर-सुपरवाइजर पर धमकी देने का आरोप, पढे़ कुलदीप गुप्ता की खबर 

Share On:-

शिवपुरी। केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर नल-जल योजना शिवपुरी जिले के पिछोर क्षेत्र में विवादों में घिर गई है। ग्रामीणों ने योजना में करोड़ों रुपये के गबन और फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए कहा है कि भारी राशि खर्च होने के बावजूद उन्हें आज भी पीने का पानी नहीं मिल रहा है।


ग्रामीणों के अनुसार, वार्ड क्रमांक 4, 6, 11, 13 और 14 में पिछले चार-पांच वर्षों से नल-जल योजना के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई। आरोप है कि संबंधित कंपनी ने कागजों में कार्य पूर्ण दिखाकर भुगतान ले लिया, लेकिन न तो पाइपलाइन सही ढंग से बिछाई गई और न ही घरों तक पानी पहुंच सका।


ग्रामीणों का आरोप है कि जब वे अपनी शिकायत लेकर साइट इंजीनियर अभय और सुपरवाइजर केशव केवट के पास पहुंचे तो उन्हें मदद के बजाय अभद्र व्यवहार और जान से मारने की धमकियां दी गईं। ग्रामीणों का दावा है कि कर्मचारियों ने यह भी कहा कि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी।


योजना की बदहाल स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई जगह पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से पानी की सप्लाई नहीं हो रही, जबकि सड़कों पर लगातार रिसाव से कीचड़ और गंदगी फैल रही है। इससे जलभराव और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।


ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर अब कलेक्टर को लिखित आवेदन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE