BREAKING NEWS
शिवपुरी में राष्ट्रीय एकता संघ का बड़ा.. <<     शिवपुरी में पटवारी की बड़ी लापरवाही,फौजी ने.. <<     छतरपुर में सनसनी,फोरलेन हाईवे के पास खेत में.. <<     शाजापुर पुलिस का 'सिंगल क्लिक 2.0' अभियान,आजाद.. <<     BIG NEWS : एसपी राजेश व्यास का बड़ा प्रशासनिक फैसला,.. <<     VIDEO NEWS: सिंगोली रोड पर सनसनी,युवक का संदिग्ध.. <<     BIG NEWS : सड़क किनारे खेत में लटका मिला ट्रैक्टर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड हाईवे भूमि.. <<     KHABAR : जनसमर्थन से घबराकर मेरे खिलाफ पीआईएल.. <<     BIG REPORT : सेफ क्लिक-2.0’ अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     KHABAR : रोटरी क्लब रॉयल्स मुरैना ने किया रोटरी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अब इस माह में लगेगी वर्ष की तीसरी नेशनल.. <<     KHABAR : नल-जल योजना में करोड़ों के गबन का आरोप, पानी.. <<     NEWS : बाल संरक्षण पर चित्तौड़गढ़ पुलिस का फोकस,.. <<     NEWS : प्रभारी मंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने सेवा.. <<     NEWS : कॉलेज शिक्षा प्रयोगशाला सहायक संघ की नई.. <<     KHABAR : भूत-पिशाच निकट नहीं आवे..., हनुमान चालीसा से.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 1, 2026, 10:37 am
KHABAR : रोटरी क्लब रॉयल्स मुरैना ने किया रोटरी रॉयल्स उपवन का लोकार्पण, शहर को मिली एक और सुंदर हरित सौगात, पढे़ खबर 

Share On:-

मुरैना। रोटरी क्लब रॉयल्स मुरैना द्वारा शहर के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए बैरियर स्थित अटल स्मारक के समीप विकसित श्रोटरी रॉयल्स उपवनश् का मंगलवार, 30 जून 2026 को विधिवत लोकार्पण किया गया।


पार्क का उद्घाटन मुरैना की महापौर शारदा सोलंकी ने किया। इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 19 के पार्षद एवं एमआईसी सदस्य राकेश यादव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।


रोटरी क्लब रॉयल्स द्वारा पार्क का व्यापक सौंदर्यीकरण कराया गया है। पार्क में नागरिकों की सुविधा के लिए 20 बैठने की कुर्सियां लगाई गई हैं, संपूर्ण परिसर में प्रकाश व्यवस्था की गई है, विभिन्न प्रजातियों के वृक्षों का रोपण किया गया है तथा आकर्षक वॉल पेंटिंग से पार्क को नया स्वरूप दिया गया है। इसके साथ ही पार्क में रोटरी व्हील भी स्थापित किया गया है, जो रोटरी की सेवा भावना का प्रतीक है।


क्लब ने पार्क के नियमित रखरखाव और संरक्षण की जिम्मेदारी भी अपने स्तर पर निभाने का संकल्प लिया है, ताकि यह उपवन लंबे समय तक शहरवासियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और आकर्षक बना रहे।


उद्घाटन समारोह में क्लब अध्यक्ष निखिल बंसल, सचिव गौरव मित्तल, कोषाध्यक्ष अंबरीश शर्मा, कौशल सिंघल, सौरभ गुलाटी, पंकज गोयल, ऋतिक अग्रवाल, जयदीप यादव, विजय श्रीवास्तव, अनिल शिवहरे, गोविन्द गर्ग, सूरज बंसल, मनोज गर्ग, मोहित गोयल, सुमित अग्रवाल, अभिषेक गोयल, संकी गर्ग, वरुण मित्तल, पवन गर्ग, हरिओम यादव, ऋषभ अग्रवाल सहित क्लब के अनेक सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE