चित्तौड़गढ़। विधानसभा आम चुनाव 2023 में डाक मतपत्र से मतदान के लिए नियुक्त कर्मियों की प्रशिक्षण बैठक गुरुवार को डाक मत प्रकोष्ठ प्रभारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर रावतभाटा मुकेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में आयोजित की गई। बैठक में कार्मिकों को डाक मत पत्र से मतदान की पूरी प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की गई तथा निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित गाइडलाइन की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला एवं विधानसभा स्तर पर बनाए गए डाक मत पत्र सुविधा केंद्रों की जानकारी प्रदान की गई। जिला मुख्यालय पर डाक मत प्रकोष्ठ द्वारा दिनांक 17 से 21 नवंबर तक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चित्तौड़गढ़ में प्रातः 9 बजे से 5 बजे तक एवं दिनांक 17 से 18 नवंबर को रिजर्व पुलिस लाइन, चित्तौड़गढ़ में प्रातः 9 बजे से 5 बजे तक डाक मत पत्र के माध्यम से मतदान की सुविधा नियमानुसार प्रदान की जा रही है। इस अवसर पर प्रकोष्ठ के सह प्रभारी प्रमोद कुमार दशोरा, किशन लाल माली, राजेश टेलर सहित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।