चित्तौड़गढ़। कॉलेज शिक्षा विभाग, शिक्षा संकुल जयपुर में कॉलेज शिक्षा प्रयोगशाला सहायक संघ की सत्र 2026-27 की नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने आयुक्त एवं अतिरिक्त आयुक्त से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
भेंट के दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। साथ ही कर्मचारियों के हितों से संबंधित लंबित प्रकरणों, विशेषकर नवीन पद सृजन एवं पदोन्नति कैडर से जुड़ी फाइलों के शीघ्र निस्तारण का आग्रह किया गया।
आयुक्त एवं अतिरिक्त आयुक्त ने संगठन के प्रतिनिधिमंडल की बात गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई एवं सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम कर्मचारियों के हितों की रक्षा के साथ विभागीय विकास में सक्रिय एवं रचनात्मक भूमिका निभाएगी।
इस अवसर पर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने वरिष्ठ अधिकारियों के सकारात्मक दृष्टिकोण एवं सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि नवगठित कार्यकारिणी में दिनेश जाट को चित्तौड़गढ़ जिलाध्यक्ष तथा श्रीमती यामिनी निगम को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है।