BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : कृषि मंडी पिपलिया में टोकन सिस्टम से कैश.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए निकली.. <<     NEWS : पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिले के रेवली देवली हायर सेकेंडरी.. <<     NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में इंसानियत शर्मसार,.. <<     NEWS : हरियाली का महाअभियान- 8 दिनों तक निःशुल्क.. <<     NEWS : फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026 से सम्मानित.. <<     NEWS : केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान,.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास की जनसुनवाई में 47.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : करियर को मिलेगी नई उड़ान, एसआर कॉलेज में.. <<     KHABAR : जाति प्रमाण पत्र अटका, 84 बच्चों का स्कूल.. <<     रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 30, 2026, 7:44 pm
NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए निकली भगवा वाहन रैली, 500 से अधिक वाहन शामिल, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। 21वें कल्याण महाकुंभ के शुभारंभ की पूर्व संध्या पर मंगलवार शाम वेदपीठ परिसर से भव्य भगवा वाहन रैली निकाली गई। यह रैली वेदपीठ से जुड़े वीर बालकों और कल्याण भक्तों के नेतृत्व में निकाली गई, जो मालवी ढोल की थाप और डीजे साउंड के साथ कल्याण नगरी के विभिन्न गली-मोहल्लों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई।

वेदपीठ पदाधिकारियों के अनुसार, इस वाहन रैली में 500 से अधिक दोपहिया और चौपहिया वाहन शामिल रहे। रैली का उद्देश्य 21वें कल्याण महाकुंभ के प्रति जनजागरण करना था।

रैली को केसरिया झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पूर्व जिला प्रमुख गब्बर सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पूर्व अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, महामंत्री देवकरण समदानी, पूर्व पार्षद प्रेम बाहेती, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुभाषचंद्र शारदा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इसके अलावा कांग्रेस और भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए, जिनमें कांग्रेस नगर अध्यक्ष बंशीलाल राईवाल, नगर कांग्रेस महामंत्री रवि प्रकाश सोनी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम झवर और युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान वेदपीठ परिसर और आसपास का वातावरण भगवा झंडों और धार्मिक उत्साह से सराबोर नजर आया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE