चित्तौड़गढ़। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने अपने ढाई वर्ष के कार्यकाल में विकास के अनेक महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण किए हैं। किसान, महिला, युवा और गरीब वर्ग को सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। किसानों की आय बढ़ाने एवं उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए विभिन्न योजनाएं लागू की गई हैं। साथ ही सिंचाई परियोजनाओं का विस्तार कर कृषि उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि के प्रयास किए जा रहे हैं।
विधायक चंद्रभान सिंह आक्या मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धीरजी खेड़ा में ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड के नवनिर्मित 500 मीट्रिक टन क्षमता वाले गोदाम के लोकार्पण अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन सरकार के तहत युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित किए गए हैं। कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष बल दिया जा रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार कर आमजन को बेहतर एवं सुलभ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम धीरजी खेड़ा निवासी सीताराम गुर्जर की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके आश्रित को विधायक आक्या द्वारा 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।
इस अवसर पर सीकेएसबी प्रबंध निदेशक नानालाल चावला, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक रायका, भदेसर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हीरालाल रायका, पूर्व जिला महामंत्री तेजपाल रेगर, पूर्व अध्यक्ष पवन आचार्य, प्रदीप सिंह, महामंत्री देवीलाल धाकड़, प्रकाश भट्ट, दिनेश गाडरी, गोपाल सिंह गौड़, मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह राठौड़, ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष मंगल सिंह देवड़ा, उपाध्यक्ष बगदीराम, व्यवस्थापक गणेशलाल त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।