BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 30, 2026, 7:36 pm
NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की मांग तेज, सांसद सीपी जोशी को सौंपा ज्ञापन, परिवार से दूर सेवा दे रहे शिक्षकों की पीड़ा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण शीघ्र शुरू करने की मांग को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की उपशाखा चित्तौड़गढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को सांसद सी.पी. जोशी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

उपशाखा मंत्री राजूलाल तेली ने बताया कि वर्षों से तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण नहीं होने से हजारों शिक्षक पारिवारिक, सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को बताया कि लंबे समय से स्थानांतरण नीति लागू नहीं होने के कारण अनेक शिक्षक अपने गृह जिले अथवा निकटवर्ती क्षेत्रों में पदस्थापन से वंचित हैं, जिससे उनका मनोबल भी प्रभावित हो रहा है।

ज्ञापन में मांग की गई कि तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ कर शिक्षकों को राहत प्रदान की जाए, ताकि वे पारिवारिक दायित्वों का बेहतर निर्वहन करते हुए प्रभावी ढंग से शिक्षण कार्य कर सकें।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव शिव कोदली, प्रदेश कोषाध्यक्ष कालूराम खटीक, जिला महामंत्री गोपेश कोदली, जिला प्रवक्ता अनिल बारेसा, ब्लॉक अध्यक्ष गणेश नारायण माली, उमेश चाष्टा सहित अमरसिंह जादू, जोनसिंह मीणा, पुष्पेंद्र समदानी, सूर्यकांत तोलम्बिया, विकास वैष्णव, गोवर्धनलाल आचार्य, श्यामसिंह, फतहसिंह सोलंकी एवं अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE