चित्तौड़गढ़। विभागीय उपयोग से बाहर हो चुके कुल 15 नकारा वाहनों की सार्वजनिक नीलामी मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन, चित्तौड़गढ़ परिसर में ष्जहाँ है-जैसे हैष् की स्थिति के आधार पर निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुसार संपन्न कराई गई। जिसमें कुल 8,71,700 राजस्व आय की प्राप्ति हुई
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि नीलामी प्रक्रिया गठित समिति की उपस्थिति में पूर्ण पारदर्शिता एवं नियमानुसार आयोजित की गई। नीलामी प्रक्रिया के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचंद्र ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) मुकुल शर्मा, समिति के अन्य सदस्य, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। नीलामी में केवल जीएसटी पंजीकृत फर्मों एवं पात्र बोलीदाताओं ने भाग लिया। सभी वाहनों की बोली निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रतिस्पर्धात्मक रूप से संपन्न कराई गई तथा सर्वाधिक बोली लगाने वाले बोलीदाताओं को वाहन नियमानुसार आवंटित किए गए। नीलामी में विभाग के कुल 15 नकारा वाहन नीलाम किए गए, जिनमें 06 बोलेरो, 04 जीप, 01 टवेरा एवं 04 मोटरसाइकिल शामिल हैं। इन वाहनों की नीलामी से पुलिस विभाग को ₹8,71,700 (आठ लाख इकहत्तर हजार सात सौ रुपये) का राजस्व प्राप्त हुआ।