देवास। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा के मुख्य आतिथ्य में मंगलवार को सोनकच्छ जनपद पंचायत के ग्राम घिचलाय में “जल गंगा संवर्धन अभियान” का समापन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में सोनकच्छ विधायक राजेश सोनकर सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर अभियान के तहत किए गए कार्यों की सराहना की गई तथा उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों एवं टीमों को सम्मानित किया गया।
उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आमजन से इस दिशा में निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन सम्मान समारोह के साथ हुआ, जिसमें जल संरक्षण एवं “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।