BREAKING NEWS
छतरपुर में सनसनी,फोरलेन हाईवे के पास खेत में.. <<     शाजापुर पुलिस का 'सिंगल क्लिक 2.0' अभियान,आजाद.. <<     BIG NEWS : एसपी राजेश व्यास का बड़ा प्रशासनिक फैसला,.. <<     VIDEO NEWS: सिंगोली रोड पर सनसनी,युवक का संदिग्ध.. <<     BIG NEWS : सड़क किनारे खेत में लटका मिला ट्रैक्टर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड हाईवे भूमि.. <<     KHABAR : जनसमर्थन से घबराकर मेरे खिलाफ पीआईएल.. <<     BIG REPORT : सेफ क्लिक-2.0’ अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     KHABAR : रोटरी क्लब रॉयल्स मुरैना ने किया रोटरी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अब इस माह में लगेगी वर्ष की तीसरी नेशनल.. <<     KHABAR : नल-जल योजना में करोड़ों के गबन का आरोप, पानी.. <<     NEWS : बाल संरक्षण पर चित्तौड़गढ़ पुलिस का फोकस,.. <<     NEWS : प्रभारी मंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने सेवा.. <<     NEWS : कॉलेज शिक्षा प्रयोगशाला सहायक संघ की नई.. <<     KHABAR : भूत-पिशाच निकट नहीं आवे..., हनुमान चालीसा से.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ राशि को मिलेगा अटका धन,सिंह राशि.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 1, 2026, 10:25 am
NEWS : प्रभारी मंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने सेवा शिविरों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, शहरी-ग्रामीण सेवा शिविरों में बांटे आवासीय पट्टे, योजनाओं का लिया जायजा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की प्रभारी मंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने मंगलवार को भदेसर उपखंड की सुखवाड़ा ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर तथा नगर परिषद चित्तौड़गढ़ में आयोजित शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविरों में आमजन को उपलब्ध कराई जा रही योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से पहुंचाने के निर्देश दिए।

प्रभारी मंत्री ने नगर परिषद चित्तौड़गढ़ में आयोजित शहरी सेवा शिविर में 45 आवासीय पट्टों का वितरण किया, जबकि सुखवाड़ा ग्रामीण सेवा शिविर में 12 ग्रामीणों को आवासीय पट्टे प्रदान किए। इसके अलावा एक किसान को तारबंदी योजना का लाभ प्रदान करते हुए प्रमाण-पत्र सौंपा गया तथा एक बुजुर्ग लाभार्थी को रोडवेज यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई गई।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में आयोजित शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविरों का उद्देश्य आमजन को उनके क्षेत्र में ही सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना तथा समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से सुनते हुए उसका शीघ्र निराकरण किया जाए और पात्र लाभार्थियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिले।

प्रभारी मंत्री ने शिविरों में सेवाएं प्रदान कर रहे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए आमजन से भी अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों का लाभ उठाने का आह्वान किया।

सुखवाड़ा ग्रामीण सेवा शिविर में सरकारी योजनाओं के लाभ वितरण के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस दौरान एक गर्भवती महिला की पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गोद भराई की गई तथा एक बच्चे का जन्मदिन भी उत्साहपूर्वक मनाया गया।

इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. मंजू, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचंद्र खटीक, उपखंड अधिकारी रजनी मीणा, नगर परिषद प्रशासक कैलाश चंद्र गुर्जर, आयुक्त रविंद्र यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आमजन उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE