नीमच। जिले के सिंगोली रोड स्थित सुलाबावजी के समीप सड़क किनारे एक खेत में बुधवार को एक युवक का शव फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृत युवक के पैर भी रस्सी से बंधे हुए पाए गए। पुलिस ने मौके का पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिंगोली अस्पताल भिजवाया।
मृतक की पहचान दयाल सिंह, निवासी ग्राम उगरान, जीरन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह ट्रैक्टर चालक के रूप में कार्य करता था।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।