नीमच। विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत 17 नवम्बर 2023 को जिला नीमच के विधानसभा क्षेत्र 228 मनासा, एवं 230- जावद के समस्त 743 मतदान केंद्रों पर मतदान सम्पन्न होना है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन व्दारा 17 नवम्बर 2023 को मतदान प्रक्रिया के सुचारू रूप से संचालन के संबंध में अपर कलेक्टर नेहा मीना मो.न.9755556271 को सम्पूर्ण विधानसभा क्षेत्र मनासा तथा जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद मो.न.9958781387 एवं सहयोगी संयुक्त कलेक्टर राजेश शाह मो.न. 7067820349 को सर्म्पूण विधानसभा क्षेत्र जावद के अतंर्गत आने वाले मतदान केंद्रों का भ्रमण कर मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण कर , सुचारू मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराने का दायित्व सौंपा गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।