BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लम्बे अंतराल के बाद आयोजित हुई नर्सिंग की.. <<     KHABAR : स्काउट गाईड के विद्यार्थियों को दिया जा.. <<     NEWS : दाधीच महिला मंडल ने की जल सेवा, रेलवे.. <<     NEWS : मोबाइल गेमिंग से दूर रहकर बच्चे खेले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के गांव फत्ताखेड़ी के कोटवार.. <<     NEWS : लक्ष्य जैन ने 12वीं की कॉमर्स फिजिकल कक्षा.. <<     NEWS : चेन स्नेचिंग का आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश.. <<     KHABAR : साकेत नगर जैन मंदिर में लगी संस्कार की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच-चित्तौड़ रोड़ और प्याज ले जाता ट्रक,.. <<     KHABAR : समाज के संत शिरोमणि मोतीदास महाराज के.. <<     NEWS : डीएसटी की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : मतगणना तैयारियों के लिए कलेक्टर ने ली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : वृद्धाश्रम में विधिक सेवा प्राधिकरण के.. <<     KHABAR : 16 मई से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 16, 2023, 7:53 pm
KHABAR : सामान्य प्रेक्षक संजय कुमार ने स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में मतदान सामग्री वितरण कार्य का लिया जायजा, पढ़े खबर  

Share On:-

रायसेन। जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सांची तथा सिलवानी के सामान्य प्रेक्षक संजय कुमार द्वारा रायसेन स्थित स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में मतदान दलों को निर्वाचन सामग्री वितरण कार्य का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर पुलिस प्रेक्षक आईपीएस जुगल किशोर कुमार भी साथ रहे। सामान्य प्रेक्षक संजय कुमार द्वारा मतदान दलों से मतदान प्रक्रिया के बारे में चर्चा करते हुए आयोग के निर्देशों का पूर्णतः पालन करते हुए मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराने के लिए निर्देश दिए। सामान्य प्रेक्षक संजय कुमार तथा पुलिस प्रेक्षक जुगल किशोर कुमार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अरविंद दुबे ने मतदान दलों को सामग्री वितरण, वाहन व्यवस्था तथा मतदान केन्द्रों पर की गई व्यवस्थाओं से अवगत कराया। साथ ही मतदान प्रक्रिया स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने पुलिस सुरक्षा इंतजामों की भी जानकारी दी। इसके उपरांत सामान्य प्रेक्षक संजय कुमार द्वारा शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पहुंचकर मतदान उपरांत निर्वाचन सामग्री वापसी हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने सामग्री वापसी हेतु लगाई गई टेबिले/काउंटर्स का भी अवलोकन करते हुए सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं यथा पेयजल, शौचालय, नाश्ता आदि की व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए। सामान्य प्रेक्षक द्वारा शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण करते हुए सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं देखीं। साथ ही मतगणना हेतु की जाने वाली व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विकास शहवाल, सांची विधानसभा की रिटर्निंग अधिकारी अंजू पवन भदौरिया भी उपस्थित रहीं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE