BREAKING NEWS
REPORT : मिलावट से मुक्ति अभियान में दर्ज 17.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनगढ़ ने भारत रत्न.. <<     BIG NEWS : मोड़ेश्वर महादेव मंदिर परिसर में 09 दिवसीय.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : न्यायालय का बड़ा फैसला, केरोसीन डालकर बहु.. <<     BIG NEWS : नीमच में पानी को लेकर हाहाकार, खाली बर्तन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV: एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मंदसौर के.. <<     KHABAR : जिले में भीषण गर्मी का सितम, लगातार बढ़ रहे.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस के तत्वाधान में पूर्व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : चौथे चरण के मतदान के बाद आबकारी विभाग की.. <<     NEWS : करंट लगने से युवक की मौत, मृतक की पत्नी को.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : चलो निभाएँ अपनी ज़िम्मेदारी अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : कुचबंदिया गिहारा समाज का दो दिवसीय.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GYAPAN : नीमच जिले में 100 साल पुराना भेरू बाबजी का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 18, 2023, 12:52 pm
KHABAR : युवा और बुजुर्ग भी मतदान में नहीं रहे पीछे, युवाओं ने पहली बार मतदान करते हुए अन्य मतदाताओं को किया प्रेरित, व्यवस्थाओं की सराहना, पढ़े खबर 

Share On:-

इंदौर। जिले में आज अपार उत्साह के साथ मतदान सम्पन्न हुआ। मतदान में युवा और बुजुर्गों ने भी भारी उत्साह से मतदान में भाग लिया और अपने लोकतंत्र के प्रति जवाबदेही का निर्वहन किया। मतदान कर वे सभी खुश थे। व्यवस्थाओं को देख उन्होंने प्रशासन की सराहना भी की। युवाओं ने पहली बार मतदान करते हुए अन्य मतदाताओं को भी मतदान के लिये प्रेरित किया।

आज पहली बार मतदान करने पहुंची लगभग 19 वर्ष की संजना संतोष चौधरी बेहद खुश थी। इस बालिका ने एमजी रोड पर स्थित ब्रम्ह समाज संस्था के भवन में बने मतदान केन्द्र में अपने पिता के साथ मतदान किया। वे एमसीए की छात्रा है। पहली बार मतदान करने के पश्चात उसने कहा कि मैने लोकतंत्र और अधिक मजबूत बनाने के लिये मतदान किया है। मेरा आग्रह अन्य मतदाता से भी है कि वे भी मतदान जरूर करें। इसी तरह के कुछ विचार राजेन्द्र नगर बूथ पर पहली बार मतदान करने वाली 19 वर्ष की अरूधिति देहाडराय के भी है। इस बालिका ने कहा कि मतदान कर मुझे बहुत अच्छा लगा। मैं भी अब विकास में भागीदार बन रही हूं। मेरे वोट से लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी। व्यवस्थाओं को देखकर इन दोनों बालिकाओं के साथ ही सायली अग्निहोत्री ने भी प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना की। इन्होंने कहा कि हमने मतदान केन्द्रों पर पहली बार इतनी अच्छी व्यवस्था देखी है।

मतदान केन्द्रों पर पहुंचे बुजुर्गगण भी व्यवस्थाओं से खुश थे। उनके लिये व्हीलचेयर और बगैर कतार में लगे मतदान की सुविधा दी गई थी। राजेन्द्र नगर में अपनी बिटियां के साथ मतदान करने पहुंचे 70 वर्ष के विजय वर्मा, यहीं मतदान करने आये 83 वर्ष के मधुकर दलाल भी व्यवस्थाओं से खुश थे। इसी तरह छोटा बांगडदा में बुजुर्ग दम्पति गोपाल कसेरा एवं आशा कसेरा ने जी इंटरनेशनल स्कूल में उत्साह से  मतदान किया। इन बुजुर्गों का कहना था कि हमें मतदान केन्द्रों पर आने में कोई कठिनाई नहीं आई। सुविधाएं बहुत अच्छी है। हम हमेशा से मतदान करते आए है, युवा पीढ़ी को भी देश और भविष्य के लिये जरूर मतदान करना चाहिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE