बड़वानी। विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर कलेक्टर कार्यालय बड़वानी के सभागृह में बनाये गये वार रूम से मतदान केन्द्रों की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। वेबकास्टिंग के तहत जिले के 60 प्रतिशत मतदान केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये है। वार रूम से उन मतदान केन्द्रों की सम्पूर्ण गतिविधियों पर दिनभर सतत् नजर रखी गई। वेबकास्टिंग की निगरानी कम्युनिकेशन टीम के सदस्यों द्वारा निरंतर की जा रही है। मतदान केन्द्रों पर कोई भी अप्रिय स्थिति दिखने पर कम्युनिकेशन टीम के सदस्य उसे देखकर संबंधित पीठासीन अधिकारी को फोन करके उस संबंध में जानकारी प्राप्त कर रहे है। जीपीएस से की जा रही वाहनों की टेªकिंग जिला स्तरीय वार रूम से सेक्टर अधिकारियों के वाहनों की सतत् ट्रेकिंग की जा रही है। सेक्टर अधिकारियों को उनके भ्रमण का रूट चार्ट दिया गया है, जिसमें जीपीएस सिस्टम लगे हुए हैं। जीपीएस सिस्टम से वाहनों की करंट लोकेशन एवं वाहन रूट अनुसार चल रहा है या नही इसकी जानकारी प्राप्त की जा रही हैं।