BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सेवा कार्यों से हुई स्थापना दिवस पखवाड़े.. <<     खरगोन के सुरपाला में पक्की सड़क की मांग,.. <<     VIDEO NEWS: नामकरण के प्रस्ताव पर भाजपा में असहमति,.. <<     BIG NEWS : नामकरण प्रस्ताव पर नगर पालिका में सियासी.. <<     उज्जैन में संस्कृत शिक्षा का भव्य दीक्षांत.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की गरोठ थाना पुलिस का बड़ा.. <<     इंदौर तक गूंजा दर्द—दौसा हादसे में टूट गए कई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच नगर पालिका परिषद के विशेष सम्मेलन.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया रवि माली हत्याकांड का.. <<     BIG NEWS : दौसा बस अग्निकांड, चीखों के बीच जली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में चाकूबाजी कांड से गरमाई.. <<     शिवपुरी: जनसुनवाई में पीएसीएल की फंसी राशि.. <<     VIDEO NEWS: मौत को चुनौती देता सफर, पानी से डूबे पुल.. <<     VIDEO NEWS: मानसून की रफ्तार तेज, कहीं राहत तो कहीं.. <<     VIDEO NEWS: नीमच पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई.. <<     मुरैना में रोटरी रॉयल्स उपवन का लोकार्पण, अटल.. <<     BIG REPORT : संभागायुक्त आशीष सिंह का शामगढ़ अस्पताल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 18, 2023, 4:24 pm
REPORT : जिले में 09 लाख 87 हजार 266 मतदाताओं ने किया मतदान, पुरूषों की तुलना में महिलाएं पिछड़ी, 8 अन्य ने भी किया वोट, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए 17 नवम्‍बर को कराए गए मतदान में देवास जिले में 09 लाख 87 हजार 266 मतदाताओं ने मतदान किया। इसमें 05 लाख 18 हजार 357 पुरूष तथा 04 लाख 68 हजार 901 महिला तथा 08 अन्य मतदाता शामिल है।

विधानसभा सोनकच्छ-170 में 01 लाख 98 हजार 406 मतदाताओं ने मतदान किया। इसमें 01 लाख 05 हजार 399 पुरूष एवं 93 हजार 006 महिला तथा 01 अन्य मतदाता शामिल है। विधानसभा देवास-171 में 02 लाख 10 हजार 309 मतदाताओं ने मतदान किया। इसमें 01 लाख 09 हजार 842 पुरूष एवं 01 लाख 465 महिला तथा 02 अन्य मतदाता शामिल है। विधानसभा हाटपीपल्‍या-172 में 01 लाख 78 हजार 897 मतदाताओं ने मतदान किया। इसमें 93 हजार 696 पुरूष एवं 85 हजार 200 महिला तथा 01 अन्य मतदाता शामिल है।

विधानसभा खातेगांव-173 में 01 लाख 91 हजार 532 मतदाताओं ने मतदान किया। इसमें 01 लाख 01 हजार 199 पुरूष एवं 90 हजार 332 तथा 01 अन्य मतदाता शामिल है।     विधानसभा बागली-174 में 02 लाख 08 हजार 122 मतदाताओं ने मतदान किया। इसमें 01 लाख 08 हजार 221 पुरूष एवं 99 हजार 898 महिला तथा 03 अन्य मतदाता शामिल है।

देवास जिले में विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए कराए गए मतदान में 81.42 प्रतिशत मतदान  हुआ। जिसमें 83.71 प्रतिशत पुरूष तथा 79.01 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मतदान किया। विधानसभा सोनकच्‍छ में 84.93 मतदान हुआ। जिसमें 87.73 प्रतिशत पुरूष तथा 81.96 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मतदान किया। विधानसभा देवास में 74.67 मतदान हुआ। जिसमें 77.25 प्रतिशत पुरूष तथा 72.03 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मतदान किया। विधानसभा हाटपीपल्‍या में 86.18 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें 88.72 प्रतिशत पुरूष तथा 83.54 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मतदान किया। विधानसभा खातेगांव में 81.28 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें 83.45 प्रतिशत पुरूष तथा 78.96 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मतदान किया तथा विधानसभा बागली में 81.90 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें 83.25 प्रतिशत पुरूष तथा 80.48 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मतदान किया।
उल्‍लेखनीय है कि देवास जिले में 17 नवंबर को मतदान  कराया गया। जिले में कुल 12 लाख 12  हजार 620 मतदाता थे।  जिसमें 06 लाख 19 हजार 169 पुरूष, 05 लाख 93 हजार 437 महिला और 14 अन्‍य मतदाता शामिल है। सोनकच्‍छ विधानसभा क्षेत्र में 02 लाख 33 हजार 609 मतदाता थे। जिसमें 01 लाख 20 हजार 134 पुरूष, 01 लाख 13 हजार 474 महिला मतदाता और 01 अन्‍य मतदाता शामिल है। देवास विधानसभा क्षेत्र में 02 लाख 81 हजार 657 मतदाता थे। जिसमें 01 लाख 42 हजार 185 पुरूष, 01 लाख 39 हजार 467 महिला और 05 अन्‍य मतदाता शामिल है।

हाटपीपल्‍या विधानसभा क्षेत्र में 02 लाख 07 हजार 588 मतदाता थे। जिसमें 01 लाख 05 हजार 608 पुरूष, 01 लाख 01 हजार 977 महिला और 03 अन्‍य मतदाता शामिल है। खातेगांव विधानसभा क्षेत्र में 02 लाख 35 हजार 657 मतदाता थे। जिसमें 01 लाख 21 हजार 256 पुरूष, 01 लाख 14 हजार 400 महिला और 01 अन्‍य मतदाता शामिल है। बागली विधानसभा क्षेत्र में 02 लाख 54 हजार 109 मतदाता थे। जिसमें 01 लाख 29 हजार 986 पुरूष , 01 लाख 24 हजार 119 महिला और 04 अन्‍य मतदाता शामिल है।

जिले की पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में  मतदान की सुविधा के लिए 1419 मतदान केंद्र बनाए गए  थे, इनमें से 370  मतदान केंद्र क्रिटिकल श्रेणी में थे। मतदान के लिए विधानसभा क्षेत्र सोनकच्‍छ में 290, देवास में 291, हाटपीपल्‍या 252,  खातेगांव में 289 तथा बागली में 297 केन्‍द्र बनाये गये थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE