BREAKING NEWS
REPORT : मिलावट से मुक्ति अभियान में दर्ज 17.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनगढ़ ने भारत रत्न.. <<     BIG NEWS : मोड़ेश्वर महादेव मंदिर परिसर में 09 दिवसीय.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : न्यायालय का बड़ा फैसला, केरोसीन डालकर बहु.. <<     BIG NEWS : नीमच में पानी को लेकर हाहाकार, खाली बर्तन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV: एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मंदसौर के.. <<     KHABAR : जिले में भीषण गर्मी का सितम, लगातार बढ़ रहे.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस के तत्वाधान में पूर्व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : चौथे चरण के मतदान के बाद आबकारी विभाग की.. <<     NEWS : करंट लगने से युवक की मौत, मृतक की पत्नी को.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : चलो निभाएँ अपनी ज़िम्मेदारी अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : कुचबंदिया गिहारा समाज का दो दिवसीय.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GYAPAN : नीमच जिले में 100 साल पुराना भेरू बाबजी का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 19, 2023, 2:12 pm
KHABAR : स्कूटनी कार्य सम्पन्न, स्ट्रांग रूम में जमा हुई मतदान सामग्री, त्रिस्तरीय सुरक्षा चक्र तथा सीसीटीवी से निगरानी, पढ़े खबर 

Share On:-

विदिशा। विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत जाफर खेड़ी के शासकीय आदर्श महाविद्यालय में स्कूटनी कार्य जिले की पांचो विधानसभाओं के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक तन्मय चक्रवर्ती, विलफ्रेड नांगसेज तथा सूक्तिश्ता भट्टाचार्य के द्वारा संपन्न कराया गया है। निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान के दौरान निर्धारित प्रपत्रों में उल्लेखित बिंदुओं के परिपेक्ष में मतदान केंद्रवार प्राप्त शिकायतों का समाधान संबंधित विधानसभा के सामान्य प्रेक्षकों के द्वारा कलेक्टर उमाशंकर भार्गव, अपर कलेक्टर अनिल कुमार डामोर, आरो एवं एआरओ तथा अभ्यर्थियों, राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में शासकीय आदर्श महाविद्यालय जाफरखेड़ी में किया गया है। 
स्ट्रांग रूम में जमा हुई मतदान सामग्री- जिले की पांचो विधानसभाओं के 1338 मतदान केदो में मतदान प्रक्रिया संपन्न करने के उपरांत मतदान सामग्री जमा करने का कार्य संपन्न हुआ है मतदान सामग्री जाफरखेड़ी के शासकीय आदर्श महाविद्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम में जमा करने की कार्यवाही संपन्न हुई है। शासकीय आदर्श महाविद्यालय जाफरखेड़ी के विभिन्न कक्षों में विधानसभा वार बनाए गए स्ट्रांग रूम में ईव्हीएम मशीन जमा होने के उपरांत उन सब कक्षों को प्रेक्षकों की उपस्थिति में शील्ड किया गया है। गौरतलब हो कि विदिशा जिले की पांचो विधानसभा क्रमशः विदिशा, बासौदा, कुरवाई ,सिरोंज एवं शमशाबाद की मतदान उपरांत मतों की गणना संबंधी कार्य भी 3 दिसंबर को शासकीय आदर्श महाविद्यालय जफर खेड़ी में संपन्न होगा। 
त्रिस्तरीय सुरक्षा चक्र तथा सीसीटीवी से निगरानी- पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने बताया कि शासकीय आदर्श महाविद्यालय जाफरखेड़ी के में बनाए गए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा हेतु पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं स्ट्रांग रूम की सुरक्षा हेतु त्रिस्तरीय सुरक्षा चक्र बनाया गया है जहां पर सुरक्षा बल तैनात है। इसके साथ ही सीसीटीव्ही कैमरों से भी स्ट्रांग रूम की निगरानी की जा रही है जिसका सीधा प्रसारण स्ट्रांग रूम के बाहर लगाई गई टीव्ही स्क्रीन पर दिखाया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE