रतलाम। सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। नामली थाना पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम किया है।
नामली थाना पुलिस के अनुसार सुबह 6 बजे पंचेड़ निवासी अर्जुनलाल (58) पिता रूपाजी की बाइक राधास्वामी आश्रम के यहां असंतुलित होकर पैदल आ रहे पंचेड़ निवासी दंपती लोकेश (52) पिता लक्ष्मीनारायण पोरवाल व उनकी पत्नी सुनीता से टकरा गई। इससे अर्जुनलाल बाइक सहित गिरे और गंभीर घायल हो गए, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं हादसे में लोकेश पोरवाल घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। वहीं उनकी पत्नी को भी हल्की चोट आई है। नामली में गोशाला के पास बाइक फिसलने से भारोड़ा निवासी जगदीश (35) पिता भागीरथ घायल हो गए। जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।