BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<     सड़क पर तड़पती जिंदगी को बचाने की बड़ी.. <<     खरगोन में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का.. <<     KHABAR : रामराजा मंदिर की सुरक्षा में तैनात होगा.. <<     खरगोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 55 हजार के इनामी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पथ से प्रगति तक पीएम स्वनिधि योजना में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 22, 2023, 10:45 am
NEWS : बिरला कॉर्पाेरेशन लिमिटेड को ऑयल वेल सीमेंट के लिए एपीआई मोनोग्राम का मिला लाइसेंस, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ। बिरला कॉर्पाेरेशन लिमिटेड का बिरला सीमेंट वर्क्स प्रतिष्ठित एपीआई मोनोग्राम लाइसेंस प्राप्त करने वाला राजस्थान का पहला सीमेंट प्लांट बन गया है। इसे ऑयल वेल सीमेंट के लिए मोनोग्राम सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है। 17 नवंबर से वैध इस लाइसेंस के दायरे में ग्रेड एचएसआर पर एपीआई वेल सीमेंट क्लास जी शामिल है। एपीआई वेल सीमेंट, कम सी3ए जैसी अपनी विशेष और कैमिकल-विशिष्ट कम्पोजीशन के लिए, हाई सल्फेट प्रतिरोध रखता है और तेल कुओं, पाइपलाइनों, पानी के कुओं के निर्माण और अपतटीय और तटवर्ती प्लेटफ़ॉर्म समर्थन आधारों पर समेकन कार्य के लिए आदर्श समाधान है। 
संदीप घोष, एमडी और सीईओ, बिरला कॉर्पाेरेशन लिमिटेड ने इस खबर का स्वागत करते हुए कहा कि यह बिरला कॉर्पाेरेशन को विभिन्न उपयोग के लिए हाई क्वालिटी सीमेंट का निर्माता बनाने के हमारे दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए है। ऑयल वेल सीमेंट एसआरसी और रेलवे स्लीपर सीमेंट के साथ-साथ स्पेशल ग्रेड सीमेंट के हमारे भंडार में शामिल हो जाएगा। ग्रेड एचएसआर पर एपीआई वेल सीमेंट क्लास जी के साथ हम तेल खोज में कार्यरत कंपनियों की जरूरतों को पूरा करने का इरादा रखते हैं। उन्होंने कहा कि एपीआई मोनोग्राम लाइसेंस देश में सीमेंट के अग्रणी निर्माता के रूप में कंपनी की तकनीकी साख और गुणवत्ता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। अब, कंपनी के पास मैन्युफैक्चर्ड उत्पादों पर आधिकारिक एपीआई मोनोग्राम का उपयोग करने का अधिकार है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE