BREAKING NEWS
KHABAR : पुण्य बढ़ाने और पाप घटाने का केंद्र है.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में 200 हेक्टेयर में बनेगा.. <<     KHABAR : जेएसजी उड़ान ने मेधावी विद्यार्थियों का.. <<     KHABAR : फायर सेफ्टी में लापरवाही पर डीसी कोचिंग.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : खनिज माफियाओं पर कसा शिकंजा, चार वाहन.. <<     देवास में प्रशासन का बड़ा एक्शन, फायर सेफ्टी.. <<     KHABAR : सेवा से नए सत्र का आगाज, इनरव्हील डायमंड.. <<     नशे के सौदागर पर बड़ा वार, मंदसौर पुलिस का.. <<     वैष्णो देवी से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर,.. <<     VIDEO NEWS: 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG NEWS : ग्राम पंचायत बसेड़ी भाटी के सरपंच के गृह.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नगर पालिका विवाद पर कांग्रेस का डैमेज.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम हाड़ी पिपल्या और मनासा.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी पर शाजापुर पुलिस का बड़ा प्रहार,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे कंवरलाल कुमावत (हाबरिया),.. <<     KHABAR : फोरलेन और सिटी पुलिया निर्माण में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 29, 2023, 2:44 pm
KHABAR : गेंहूं फसल में जड़ माहू कीट लगने पर किसानों से इन दवाओं के छिड़काव की सलाह, पढ़े खबर   

Share On:-

सीहोर। हाल ही में वर्षा होने के कारण गेंहूं में जड़माहू कीट एवं विभूति आदि किटों का प्रभाव कम हुआ है। फिर भी यदि गेंहू में जड़माहू किट का प्रभाव एवंगेंहूं में पिलापन दिख तों दवा का छिड़काव जरूर करें। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा वर्षों की भाँति इस वर्ष भी गेंहूं फसल में जड़ माहू कीट का प्रकोप दिखाई दे रहा है। गेंहूं फसल के खेतों में अनेक स्थानों पर पौधे पीले होकर सूख रहे हैं। समय पर निदान न किये जाने पर इस कीट द्वारा गेंहूं फसल में बड़ी क्षति की सम्भावना रहती है। जड़ माहू कीट गेंहूं के पौधे के जड़ भाग में चिपका हुआ रहता है, जो निरन्तर रस चूसकर पौधे को कमजोर व सुखा देता है। प्रभावित खेतों में पौधे को उखाड़कर ध्यान से देखने पर बारीक-बारीक हल्के पीले, भूरे व काले रंग के कीट चिपके हुए दिखाई देते हैं। मौसम में उच्च आर्द्रता व उच्च तापमान होने पर यह कीट अत्यधिक तेजी से फैलता है। अनुकूल परिस्थितियाँ होने पर यह कीट सम्पूर्ण फसल को नष्ट करने की क्षमता रखता है।
कृषि विज्ञान केन्द्र, सेवनिया के कृषि वैज्ञानिक धर्मेंद्र पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन क्षेत्रों में अभी तक गेंहूं फसल की बुवाई नही की गयी है, वहाँ पर बुवाई से पूर्व इमिडाक्लोरोप्रिड 48 प्रतिशत, एफएस की 01 मिली दवा अथवा थायोमेथॉक्जॉम 30 प्रतिशत, एफएस दवा की 1.5 मिली मात्रा प्रति किलोग्राम की दर से बीज उपचार अयवश्य करें। जिन क्षेत्रों में बुवाई कार्य पूर्ण किया जा चुका है व कीट प्रकोप के लक्षण प्रारम्भिक अवस्था में हैं वहाँ किसान भाई इमिडाक्लोरोप्रिड़ 17.8 एसएल की 80-100 मिली मात्रा अथवा थायोमेथॉक्जॉम 25 प्रतिशत डब्लूपीकी 80 ग्राम मात्रा अथवा एसिटामाप्रिड 20 प्रतिशत एसपी दवा की 60 ग्राम मात्रा प्रति एकड़, 150-200 लीटर पानी में घोल बनाकर छिडकाव करें या किसान भाई थायोमेथॉक्जॉम 30 प्रतिशत कीटनाशक की 250 मिली मात्रा को 50 किलो यूरिया खाद में मिलाकर प्रति एकड़ की दर से छिड़काव करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE