सिंगोली। नगर परिषद सिंगोली में पदस्थ कैलाश चंद्र शर्मा ने अपने जीवनकाल के 26 वर्ष की सेवा नगर परिषद में विभिन्न स्थानों पर रहते हुए पूर्ण की। जिनका विदाई समारोह स्थानीय नगर परिषद कार्यालय पर संपन्न हुआ।
विदाई समारोह के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन भाया, उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़ एवं मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि शर्मा ने अपने सेवाकाल के दौरान अधिकतम सेवा सिंगोली में दी है। उन्होंने पूरी ईमानदारी व निष्ठापूर्वक अपना कार्यकाल पूर्ण किया है। इस अवसर पर प्रदीप जैन ने कहा कि शर्मा की ज्वाइनिंग भी सिंगोली में हुई और वे रिटायर भी सिंगोली से ही हो रहे हैं वे सिंगोली में बाबू के पद पर कार्यरत रहे और फिर यहां पर प्रभारी सी एम ओ के पद पर पदस्थ हुए उनका कार्यकाल बहुत ही सराहनीय रहा वे सिंगोली में एक परिवार के सदस्य की तरह से रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी वार्ड पार्षद, कर्मचारी गण, गणमान्य नागरिक और पत्रकारगण उपस्थित थे।
कार्यक्रम के पश्चात नगर परिषद द्वारा सशस्त्र सेना बल के लिए करीब 2 हजार रुपए का चंदा भी एकत्रित किया गया। नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा रिटायर हुए कैलाशचंद्र शर्मा को ढोल बाजे के साथ स्टाफ सदस्यों ने भावुक हो नगर परिषद से स्थानीय बजरंग व्यायाम शाला तक विदा किया।