BREAKING NEWS
KHABAR : नीमच में एआई पर दो दिवसीय कार्यशाला, 150 से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : वन क्षेत्र में रेत माफिया का बड़ा खेल.. <<     KHABAR : लड्डू गोपाल की तलाश में उतरी एसआईटी, तीन.. <<     KHABAR : ई-रिक्शा बंद कर मसीहा बनकर ठगी का खेल,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मेटरनिटी वार्ड के गेट पर हुई महिला की.. <<     KHABAR : सीएम राइज संदीपनी स्कूल बस की मनमानी पर.. <<     KHABAR : हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी,.. <<     VIDEO NEWS: नीमच इनर व्हील व रोटरी क्लब डायमंड का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आज से पूरे देश में लागू हुआ वीबी जी राम जी.. <<     BIG NEWS : 30 जुलाई को दतिया विधानसभा उपचुनाव, 3 अगस्त.. <<     KHABAR : तेज बारिश में मकान की छत ढही, दूसरे घर पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ऑपरेशन विश्वास के तहत 100 गुम मोबाइल लौटाए,.. <<     KHABAR : 3 जुलाई को इंदौर आएंगे सीएम, मध्यप्रदेश की.. <<     KHABAR : डॉक्टर्स डे और सीए डे पर चिकित्सकों व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा थाना परिसर में राजस्व-पुलिस का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 2, 2026, 1:38 pm
KHABAR : ऑपरेशन विश्वास के तहत 100 गुम मोबाइल लौटाए, खरगोन पुलिस ने दिया साइबर सुरक्षा का संदेश, पढे़ अबरार पठान की खबर

Share On:-

खरगोन। 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान के तहत खरगोन पुलिस ने 'ऑपरेशन विश्वास' के अंतर्गत बरामद किए गए 100 गुम मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। इस दौरान नागरिकों को गुम मोबाइल की शिकायत जिला पुलिस एवं साइबर सेल में दर्ज कराने के साथ ही CEIR पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत करने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा ने साइबर सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी और डिजिटल ठगी से बचाव के उपाय बताए।

उन्होंने नागरिकों से डिजिटल अरेस्ट, फर्जी निवेश ऐप, व्हाट्सएप हैकिंग, फर्जी कैशबैक, जॉब स्कैम, फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल और बैंकिंग साइबर फ्रॉड जैसे अपराधों से सतर्क रहने की अपील की। साथ ही व्यक्तिगत और बैंकिंग संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने, मजबूत पासवर्ड रखने तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने की सलाह दी।

इस अभियान को सफल बनाने में साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक दीपक तलवारे के नेतृत्व में साइबर सेल और विभिन्न थाना क्षेत्रों के पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE