BREAKING NEWS
KHABAR : नीमच में एआई पर दो दिवसीय कार्यशाला, 150 से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : वन क्षेत्र में रेत माफिया का बड़ा खेल.. <<     KHABAR : लड्डू गोपाल की तलाश में उतरी एसआईटी, तीन.. <<     KHABAR : ई-रिक्शा बंद कर मसीहा बनकर ठगी का खेल,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मेटरनिटी वार्ड के गेट पर हुई महिला की.. <<     KHABAR : सीएम राइज संदीपनी स्कूल बस की मनमानी पर.. <<     KHABAR : हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी,.. <<     VIDEO NEWS: नीमच इनर व्हील व रोटरी क्लब डायमंड का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आज से पूरे देश में लागू हुआ वीबी जी राम जी.. <<     BIG NEWS : 30 जुलाई को दतिया विधानसभा उपचुनाव, 3 अगस्त.. <<     KHABAR : तेज बारिश में मकान की छत ढही, दूसरे घर पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ऑपरेशन विश्वास के तहत 100 गुम मोबाइल लौटाए,.. <<     KHABAR : 3 जुलाई को इंदौर आएंगे सीएम, मध्यप्रदेश की.. <<     KHABAR : डॉक्टर्स डे और सीए डे पर चिकित्सकों व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा थाना परिसर में राजस्व-पुलिस का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 2, 2026, 1:28 pm
KHABAR : 3 जुलाई को इंदौर आएंगे सीएम, मध्यप्रदेश की उम्मीदों का शहर - इंदौर, इंदौर की तरक्की पर एक विशेष संवाद प्रोग्राम में होंगे शामिल, पढे़ खबर

Share On:-

एमपी के विकास में इंदौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार के समन्वित प्रयासों से आज इंदौर विकास, आधारभूत संरचना, निवेश, रोजगार और जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है।


इंदौर के विकास और भविष्य की संभावनाओं को विषय पर आयोजित विशेष संवाद कार्यक्रम मध्यप्रदेश की उम्मीदों का शहर - इंदौर में प्रदेश के मुखिया सीएम डॉ.मोहन यादव का शामिल होना प्रस्तावित है।


आयोजन 3 जुलाई, शुक्रवार को दोपहर 3 बजे जामावर हॉल, ग्राउंड फ्लोर, ब्रिलियंट कन्वेंशन सेटर स्कीम नंबर 78 में आयोजित किया जाएगा।


ये आयोजन सांसद शंकर लालवानी द्वारा आयोजित किया गया है। आयोजन में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसी सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, विधायक गोलू शुक्ला सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।


सीएम के आने के पहले तैयारियों का दौर
सीएम के इंदौर आने को लेकर तैयारियां की जा रही है। सांसद शंकर लालवानी के मुताबिक सांसद कार्यालय में आयोजन को लेकर प्रबुद्धजन और वरिष्ठजन के साथ बैठक भी की जा चुकी है। बैठक में सर्वांगीण विकास, जनभागीदारी और कार्यक्रम को प्रभावी व सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।


इसमें सभी ने अपने-अपने सुझाव रखते हुए इंदौर को प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश का अग्रणी शहर बनाने के लिए सामूहिक सहभागिता पर जोर दिया।


बैठक में इस बात पर विशेष रूप से चर्चा हुई कि सीएम के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा इंदौर के अधोसंरचना विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, निवेश, ट्रैफिक व लोगों की सुविधाओं के क्षेत्र में किए जा रहे है कामों को नई गति मिले और आगामी विकास योजनाओं में समाज के हर वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित हो।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE