BREAKING NEWS
BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<     BIG NEWS : मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक.. <<     KHABAR : अदना सा अधिकारी खुद को सिंघम समझ रहा है,.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, अग्रोहा.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में ब्लॉक कांग्रेस ने किया.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : हत्या के बाद से फरार था 5 हजार का इनामी,.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, हैलीपेड.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, आज.. <<     BIG NEWS : नीमच पहुंचते ही सीएम मोहन यादव का जोरदार.. <<     VIDEO: #CM के दौरे से पहले #नीमच #कांग्रेस.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास की आस में जर्जर मकान.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, सीआरपीएफ.. <<     BIG NEWS : भीलवाड़ा के एनडीपीएस केस का इनामी आरोपी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 2, 2026, 2:23 pm
KHABAR : सीएम राइज संदीपनी स्कूल बस की मनमानी पर भड़के परिजन, बेरछा रोड पर किया चक्काजाम, पढे़ दिलीप सोराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। जिले में सीएम राइज संदीपनी स्कूल की बस व्यवस्था से नाराज अभिभावकों और स्कूली बच्चों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। बस में बैठाने से इनकार करने और बीच रास्ते में बच्चों को उतार देने की घटनाओं से आक्रोशित परिजनों ने बेरछा रोड पर चक्काजाम कर दिया।

अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल बस सेवा पूरी तरह अव्यवस्थित हो चुकी है। बच्चे घंटों बस का इंतजार करते हैं, लेकिन कई बार चालक और परिचालक उन्हें बस में बैठाने से मना कर देते हैं, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

विरोध तब और तेज हो गया जब एक बस चालक ने एक छात्र को बस में बैठाने के बाद बीच रास्ते में ही उतार दिया। इस घटना के बाद परिजन सड़क पर उतर आए और जमकर प्रदर्शन किया।

चक्काजाम के कारण बेरछा रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि स्कूल प्रबंधन बस संचालकों की मनमानी पर तत्काल रोक लगाए और बच्चों की सुरक्षा व नियमित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करे।

मौके पर पहुंची एसडीएम ने अभिभावकों को समझाइश दी और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद चक्काजाम समाप्त हुआ। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि बसों की संख्या पर्याप्त है, लेकिन रिजर्व प्वाइंट से बच्चों के न बैठने के कारण व्यवस्था में समस्या आ रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE