BREAKING NEWS
देवास में कलंकित हुई आस्था, हनुमान मंदिर में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम लदुना और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     खरगोन में तेज बारिश का कहर, छत गिरने से कच्चा.. <<     शाजापुर में भारी बवाल,सीएम राइज स्कूल बस चालक.. <<     खरगोन पुलिस ने "ऑपरेशन विश्वास" के तहत लौटाए 100.. <<     VIDEO NEWS: नीमच कांग्रेस में घमासान,पार्षद विवाद.. <<     देवास अस्पताल के गेट पर डिलीवरी मामले में.. <<     BIG NEWS : मनासा पुलिस का बड़ा एक्शन, 48 घंटे में किया.. <<     KHABAR : खंडवा की कार्रवाई के समर्थन में उतरे.. <<     KHABAR : नीमच में एआई पर दो दिवसीय कार्यशाला, 150 से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : वन क्षेत्र में रेत माफिया का बड़ा खेल.. <<     KHABAR : लड्डू गोपाल की तलाश में उतरी एसआईटी, तीन.. <<     KHABAR : ई-रिक्शा बंद कर मसीहा बनकर ठगी का खेल,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मेटरनिटी वार्ड के गेट पर हुई महिला की.. <<     KHABAR : सीएम राइज संदीपनी स्कूल बस की मनमानी पर.. <<     KHABAR : हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी,.. <<     VIDEO NEWS: नीमच इनर व्हील व रोटरी क्लब डायमंड का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 30, 2023, 5:32 pm
KHABAR : कड़ी सुरक्षा में पोस्टल बैलेट कोषालय से मतगणना स्थल पहुंचेंग, अभ्यर्थी या अभिकर्ता के समक्ष खोला जाएगा स्ट्रांग रूम, वीडियोग्राफी भी होगी, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतगणना इन्दौर रोड स्थित शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय में 3 दिसम्बर को प्रातरू 8 बजे से प्रारम्भ होगी। मतगणना के पूर्व पोस्टल बैलेट की मतगणना होगी। मतगणना के एक दिवस पूर्व शनिवार 2 दिसम्बर को अपराह्न 3 बजे जिला कोषालय के डबल लॉक में रखे स्ट्रांग रूम से निकाले जाएंगे। सम्बन्धित विधानसभा क्षेत्र के आरओ, एआरओ द्वारा पुलिस बल की अभिरक्षा में परिवहन कर गणना स्थल इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम में पोस्टल बैलेट रखे जाएंगे। निगरानी और पर्यवेक्षण के लिए कलेक्टर एडीएम और एएसपी को नियुक्त किया है।


कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने आयोग के निर्देशों के तहत सातों विधानसभा क्षेत्र के पोस्टल बैलेट जिला कोषालय के डबल लॉक में सुरक्षित रखे गए हैं। आयोग के निर्देश अनुसार 2 दिसम्बर को जिला कोषालय से अपराह्न 3 बजे परिवहन कर गणना स्थल के नवीन स्ट्रांग रूम में रखे जाएंगे। अपर कलेक्टर एमएस कवचे ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर अनुरोध किया है कि पोस्टल बैलेट के सुरक्षित परिवहन के लिए पुलिस बल उपलब्ध करवाने और मतगणना स्थल इंजीनियरिंग कॉलेज के स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए सशस्त्र केन्द्रीय पुलिस बल की ड्यूटी लगाएं। नवीन स्ट्रांग रूम से 3 दिसम्बर को प्रातरू 7 बजे पोस्टल बैलेट के स्ट्रांग रूम को खोला जाएगा। इस दौरान सम्पूर्ण कार्यवाही की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इस दौरान अभ्यर्थी या उनके निर्वाचन अभिकर्ता सम्पूर्ण प्रक्रिया का अवलोकन कर सकेंगे। शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में पोस्टल बैलेट के स्ट्रांग रूम को अभ्यर्थी या अभिकर्ताओं के समक्ष जिला कोषालय के स्ट्रांग रूम को खोलेते समय और अस्थाई स्ट्रांग रूम को सील किया जाएगा। इसी तरह सभी की उपस्थिति में 3 दिसम्बर को प्रातरू वास्तविक मतगणना के पूर्व अस्थाई स्ट्रांग रूम को खोलकर डाक मतपत्रों को मतगणना कक्षों की टेबलों तक ले जाया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE