विदिशा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर भार्गव ने मतगणना तिथि तीन दिसम्बर को मतगणना स्थल शासकीय आदर्श महाविद्यालय जाफरखेडी तक मीडियाकर्मियों के लिए आने जाने हेतु वाहनो की सुविधाएं उपलब्ध कराई है।
कलेक्टर श्री भार्गव के आदेश की जानकारी देते हुए संयुक्त कलेक्टर एवं वाहन प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी श्री राजेश गुप्ता ने बताया कि जनसम्पर्क विभाग के लिए दो वाहन क्रमशः एमपी 40 सी 4294 (टीयूव्ही), तथा एमपी 40 सीए 9253 (बोलेरो) उपलब्ध कराई गई है।
जिन मीडिया बंधुओं को निर्वाचन आयोग के द्वारा मतगणना स्थल पर प्रवेश प्राधिकार पत्र जारी किए गए है उन सभी से आग्रह किया गया है कि मतगणना स्थल तक पहुंचने के लिए नीमताल चौराहे पर तीन दिसम्बर की प्रातः छह बजे से वाहन गणना स्थल की ओर आना जाना करेंगे। अतः नियत स्थल पर उपस्थित होकर वाहन सेवा का लाभ उठाएं। उपरोक्त दोनो वाहन बारी-बारी से आना जाना करेंगे ताकि अधिक से अधिक मीडियाकर्मी उपरोक्त वाहन सेवा से लाभांवित हो सकेंगे।