BREAKING NEWS
खरगोन जिले के कसरावद के मुलठान में कांग्रेस.. <<     KHABAR : जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कानाखेड़ा की.. <<     उज्जैन में ई-रिक्शा चालकों से “तकनीकी ठगी” का.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही गीता देवी बसेर, परिवार में शोक.. <<     NEWS : ठाकुर जी के दिव्य श्रृंगार और छप्पन भोग के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भरभड़िया में राष्ट्रीय शुभारंभ का लाइव.. <<     VIDEO NEWS: चैटजीपीटी से करियर तक... AI की दुनिया से.. <<     BIG NEWS : श्री द्वारिकाधीश फैमिली रेस्टोरेंट में.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 में बड़ी सफलता, 25.. <<     NEWS : ई-विजिटर्स पोर्टल के प्रभावी संचालन के लिए.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जाजू कन्या महाविद्यालय में दीक्षारंभ.. <<     KHABAR : एआई से भविष्य संवारने के गुर सीख रहे.. <<     NEWS : एबीवीपी का अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू,.. <<     KHABAR : कसरावद के मुलठान में कांग्रेस.. <<     देवास में कलंकित हुई आस्था, हनुमान मंदिर में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम लदुना और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     खरगोन में तेज बारिश का कहर, छत गिरने से कच्चा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 1, 2023, 3:16 pm
KHABAR : स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट संस्थान राऊ में केक मिक्सिंग सेरेमनी-2023 का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ लिया भाग, पढ़े खबर

Share On:-

इन्दौर। स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट संस्थान, राऊ में केक मिक्सिंग सेरेमनी-2023 का आयोजन हुआ। केक मिक्सिंग सेरेमनी-2023 में संस्थान के बी.एस.सी. प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष, तृतीय वर्ष एवं डिप्लोमा- फ़ूड प्रोडक्शन, बेकरी, फ्रंट ऑफिस एवं एफ.एण्ड बी. सर्विस  के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय निदेशक सेंट्रल TGI मनिशेखर सहाय, डी.पी.एस.राऊश्री अंकित वोरा एवं संस्थान के प्राचार्य डॉ. विजय कुमार सिंह विशेष रूप से मौजूद थे।

प्राचार्य स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट डॉ. विजय कुमार सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि केक मिक्सिंग समारोह छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है, यह उन्हें विभिन्न धर्मों एवं संस्कृति से परिचित होने का मंच प्रदान करता है ताकि वे सभी समुदायों एवं संस्कृति का आदर एवं सम्मान करें।

बताया गया कि यह उत्सव क्रिसमस सेलेब्रेशन का एक अभिन्न अंग है,जिसमें फ्रूट केक और प्लम केक दो सबसे लोकप्रिय केक हैं। यह 17वीं शताब्दी का पारंपरिक उत्सव है। यह उत्सव फसल के आगमन को चिह्नित करने के लिए यूरोप में शुरू हुआ था। इस परंपरा में सूखे मेवे, मसाले, मादक पदार्थ और फलों का रस एक साथ मिलाया जाता है। फिर मिश्रण को भिगोया जाता है और फरमेंट करने के लिए रख दिया जाता है। क्रिसमस के समीप इस मिश्रण में मैदा मिक्स कर केक बैटर तैयार किया जाता है एवं इससे केक बेक कर सभी को वितरित किया जाता है।  यह आगामी त्योहार की तैयारी का मिलन समारोह होता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE