BREAKING NEWS
खरगोन जिले के कसरावद के मुलठान में कांग्रेस.. <<     KHABAR : जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कानाखेड़ा की.. <<     उज्जैन में ई-रिक्शा चालकों से “तकनीकी ठगी” का.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही गीता देवी बसेर, परिवार में शोक.. <<     NEWS : ठाकुर जी के दिव्य श्रृंगार और छप्पन भोग के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भरभड़िया में राष्ट्रीय शुभारंभ का लाइव.. <<     VIDEO NEWS: चैटजीपीटी से करियर तक... AI की दुनिया से.. <<     BIG NEWS : श्री द्वारिकाधीश फैमिली रेस्टोरेंट में.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 में बड़ी सफलता, 25.. <<     NEWS : ई-विजिटर्स पोर्टल के प्रभावी संचालन के लिए.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जाजू कन्या महाविद्यालय में दीक्षारंभ.. <<     KHABAR : एआई से भविष्य संवारने के गुर सीख रहे.. <<     NEWS : एबीवीपी का अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू,.. <<     KHABAR : कसरावद के मुलठान में कांग्रेस.. <<     देवास में कलंकित हुई आस्था, हनुमान मंदिर में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम लदुना और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     खरगोन में तेज बारिश का कहर, छत गिरने से कच्चा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 1, 2023, 4:11 pm
KHABAR : लाड़ली बहना योजना के सहारे सरकार का दावा, पांचवी बार सीएम बनने पर शिवराज बोले-भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, पढे़ खबर

Share On:-

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा के आगमन पर उनके स्वागत के लिए ग्वालियर आए प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजना के सहारे प्रदेश में फिर से सरकार बनाने का दावा किया है। जब शिवराज सिंह चौहान से पूछा गया कि क्या आप पांचवी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं तो शिवराज ने मुस्कराते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद। एग्जिट पोल पर शिवराज ने कहा अब मैं आपके साथ हूं कहां जाऊंगा। मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। ग्वालियर में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ग्वालियर पहुंचे हैं। ग्वालियर एयरपोर्ट पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का वेलकम प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व गृहमंत्री एमपी नरोत्तम मिश्र ने किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा जेपी नड्‌डा के आगमन से पूर्व ही ग्वालियर पहुंचे सीएम शिवराज सिंह ने एयरपोर्ट परिसर में खुशहाली के लिए पौधा रोपण किया। इसके बाद वह एक्जिट पोल पर बोले हैं कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आ रही है। जन जन के मन मे मोदी जी हैं। डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में रिकॉर्ड विकास किया है। गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के मार्गदर्शन में कामयाबी मिल रही है। यहां शिवराज सिंह ने कहा कि जन-जन के मन में मोदी बसे हैं। लोगों को पता है कि यही विकास कोई करा सकता है तो भाजपा ही करा सकती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE