BREAKING NEWS
खरगोन जिले के कसरावद के मुलठान में कांग्रेस.. <<     KHABAR : जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कानाखेड़ा की.. <<     उज्जैन में ई-रिक्शा चालकों से “तकनीकी ठगी” का.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही गीता देवी बसेर, परिवार में शोक.. <<     NEWS : ठाकुर जी के दिव्य श्रृंगार और छप्पन भोग के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भरभड़िया में राष्ट्रीय शुभारंभ का लाइव.. <<     VIDEO NEWS: चैटजीपीटी से करियर तक... AI की दुनिया से.. <<     BIG NEWS : श्री द्वारिकाधीश फैमिली रेस्टोरेंट में.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 में बड़ी सफलता, 25.. <<     NEWS : ई-विजिटर्स पोर्टल के प्रभावी संचालन के लिए.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जाजू कन्या महाविद्यालय में दीक्षारंभ.. <<     KHABAR : एआई से भविष्य संवारने के गुर सीख रहे.. <<     NEWS : एबीवीपी का अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू,.. <<     KHABAR : कसरावद के मुलठान में कांग्रेस.. <<     देवास में कलंकित हुई आस्था, हनुमान मंदिर में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम लदुना और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     खरगोन में तेज बारिश का कहर, छत गिरने से कच्चा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 1, 2023, 4:53 pm
KHABAR : मतगणना तीन को, तैयारियां पूर्ण, शासकीय आदर्श महाविद्यालय में 100 मीटर परिधि में रहेगा पूर्ण सुरक्षा का घेरा, पढ़े खबर 

Share On:-

विदिशा। विदिशा जिले की पांचों विधानसभाओं में संपन्न हुए विधानसभा आम निर्वाचन में हुए मतदान उपरांत मतों की गणना 3 दिसंबर को शासकीय आदर्श महाविद्यालय जाफरखेड़ी  में की जाएगी।
जिले की पांचों विधानसभाओं के ईव्हीएम एवं डाक मतों की गणना कार्य कुल 83 टेबल पर 360 से अधिक कर्मचारियों द्वारा की जाएगी। मतगणना के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शासकीय आदर्श महाविद्यालय जाफरखेड़ी की 100 मीटर की परिधि में सुरक्षा का घेरा रहेगा, जिसमें दो सैकड़ा से अधिक जवान तैनात होंगे।
कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने बताया कि हर विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम के मतों की गिनती के लिए 14-14 गणना टेबल लगाई जाएंगी। प्रत्येक टेबल पर एक गणना पर्यवेक्षक, एक गणना सहायक व एक माइक्रो आब्जर्वर तैनात होंगे। इस प्रकार  डाक मत पत्रों की गिनती के लिए लगाई जाने वाली हर टेबल पर एक गणना पर्यवेक्षक , दो गणना सहायक व एक माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए जाएंगे। इस प्रकार डाक मत पत्र की टेबल पर चार अधिकारी नियुक्त होंगे।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में गत 17 नवंबर को डाले गए मतों की गिनती 3 दिसंबर की प्रातः 8 बजे से शासकीय आदर्श महाविद्यालय परिसर जाफरखेड़ी में शुरू होगी। मतगणना के लिए विधानसभा क्षेत्रवार एक-एक मतगणना कक्ष बनाए गए हैं। हर कक्ष में 14-14 टेबल लगाई जाएंगी। इस प्रकार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 14 टेबलों पर ईवीएम के मतों की गणना का काम संपादित होगा।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर भार्गव ने बताया कि 3 दिसम्बर को प्रातः 8 बजे से डाक मत पत्रों की गिनती शुरू होगी। इसके आधे घंटे बाद अर्थात प्रातरू 8.30 बजे से ईवीएम के मतों की गिनती शुरू की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE