BREAKING NEWS
खरगोन जिले के कसरावद के मुलठान में कांग्रेस.. <<     KHABAR : जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कानाखेड़ा की.. <<     उज्जैन में ई-रिक्शा चालकों से “तकनीकी ठगी” का.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही गीता देवी बसेर, परिवार में शोक.. <<     NEWS : ठाकुर जी के दिव्य श्रृंगार और छप्पन भोग के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भरभड़िया में राष्ट्रीय शुभारंभ का लाइव.. <<     VIDEO NEWS: चैटजीपीटी से करियर तक... AI की दुनिया से.. <<     BIG NEWS : श्री द्वारिकाधीश फैमिली रेस्टोरेंट में.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 में बड़ी सफलता, 25.. <<     NEWS : ई-विजिटर्स पोर्टल के प्रभावी संचालन के लिए.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जाजू कन्या महाविद्यालय में दीक्षारंभ.. <<     KHABAR : एआई से भविष्य संवारने के गुर सीख रहे.. <<     NEWS : एबीवीपी का अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू,.. <<     KHABAR : कसरावद के मुलठान में कांग्रेस.. <<     देवास में कलंकित हुई आस्था, हनुमान मंदिर में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम लदुना और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     खरगोन में तेज बारिश का कहर, छत गिरने से कच्चा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 1, 2023, 5:48 pm
BIG NEWS : नीमच शहर के लेवड़ा में हुई लूट का पुलिस ने किया पर्दाफाश, व्यापारी का मुनीम ही निकला आरोपी, सट्टे में पैसे हारने के कारण रची थी कहानी, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ आसिफ अली की खबर    

Share On:-

नीमच। नीमच के लेवड़ा रोड पर 28 नवंबर को शाम हुई लूटपाट की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने मात्र 2 दिन में ही पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। इस घटना में पीड़ित सोनू उर्फ सुनील अहीर ही आरोपी निकला है। 
उल्लेखनीय की 28 नवंबर को लहसुन व्यापारी महावीर पिता आनंदीलाल जैन ने एक आवेदन पत्र पेश कर शिकायत की थी कि उनकी फर्म पर काम करने वाले मुनीम सोनू मेरी मोटरसाइकिल लेकर कलेक्शन के लिए गया था। उसके साथ अज्ञात बदमाशों ने मारपीट कर आंखों में मिर्ची डालकर 531676 रूपए लूट लिए। घटना के बाद एसपी अमित तोलानी और एडिशनल एसपी नवल सिंह सिसोदिया ने मौके पर जांच कर बघाना थाना प्रभारी पुष्पा सिंह चौहान को तुरंत घटना का खुलासा करने का निर्देश दिया। तकनीकी साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर सुनील उर्फ सोनू ने बताया कि वह सट्टा खेलने का आदि है और पूर्व में भी अपराधिक घटनाओं में लिप्त रहा है। वह पिछले दिनों ऑनलाइन सट्टे में चार लाख रुपये हार गया था। जिसकी भरपाई करने के लिए उसने लूट की बनावटी घटना रचित की। अपने हाथ से उठाकर ईंट स्वयं के सर पर मारकर चोट पहुंचाई और अपनी आंखों में मिर्ची डालकर मालिक को फोन लगाकर घटनास्थल पर बुलाकर लूट की झूठी घटना बताई। 
आरोपी सुनील को पुलिस ने धारा 409, 193 में प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से 4 लाख 71 हजार रूपए और मोटरसाइकिल जप्त कर ली गई है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE