BREAKING NEWS
खरगोन जिले के कसरावद के मुलठान में कांग्रेस.. <<     KHABAR : जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कानाखेड़ा की.. <<     उज्जैन में ई-रिक्शा चालकों से “तकनीकी ठगी” का.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही गीता देवी बसेर, परिवार में शोक.. <<     NEWS : ठाकुर जी के दिव्य श्रृंगार और छप्पन भोग के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भरभड़िया में राष्ट्रीय शुभारंभ का लाइव.. <<     VIDEO NEWS: चैटजीपीटी से करियर तक... AI की दुनिया से.. <<     BIG NEWS : श्री द्वारिकाधीश फैमिली रेस्टोरेंट में.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 में बड़ी सफलता, 25.. <<     NEWS : ई-विजिटर्स पोर्टल के प्रभावी संचालन के लिए.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जाजू कन्या महाविद्यालय में दीक्षारंभ.. <<     KHABAR : एआई से भविष्य संवारने के गुर सीख रहे.. <<     NEWS : एबीवीपी का अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू,.. <<     KHABAR : कसरावद के मुलठान में कांग्रेस.. <<     देवास में कलंकित हुई आस्था, हनुमान मंदिर में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम लदुना और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     खरगोन में तेज बारिश का कहर, छत गिरने से कच्चा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 1, 2023, 5:59 pm
KHABAR : नेशनल लोक अदालत में क्लेम प्रकरणों के निराकरण के संबंध अधिवक्तागणों के साथ बैठक सम्पन्न, समझौता योग्य प्रकरणों को मिलेगी प्राथमिकता, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। राष्‍ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं म.प्र.राज्‍य विधिक सेवा प्राधिकरण,जबलपुर के आदेशानुसार नीमच जिले में 09 दिसम्बर, 2023 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक क्लेम प्रकरणों का निराकरण संभव हो, इस हेतु प्रधान जिला न्यायाधीश सुशांत हुददार के मार्गदर्शन में एक दिसम्बर 2023 को विशेष न्यायाधीश अजय कुमार टेलर के विश्राम कक्ष में जिला मुख्यालय नीमच के बीमा कम्पनी एवं पक्षकारों के क्लेम अधिवक्तागणों के साथ बैठक आयोजित की गई। विशेष न्यायाधीश द्वारा न्यायालयों में लंबित क्लेम प्रकरणों का अधिक से अधिक संख्या में निराकरण हो सके। इस हेतु उपस्थित क्लेम अधिवक्तागणों से चर्चा कर बताया, कि वे अपने पक्षकार को लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों के निराकरण से होने वाले लाभ के बारे में बताये एवं प्रि-सिटिंग बैठकों में उपस्थित रहने हेतु अपने पक्षकारों को सूचित करे, ताकि अधिक से अधिक प्रकरणों में समझौते की कार्यवाही की जाकर, अधिकाधिक संख्या में लोगों को लाभान्चित किया जा सके। बैठक में 20 से अधिक प्रकरणों में समझौता हेतु चर्चा की गई।

उक्त बैठक में जिला प्राधिकरण के सचिव विजय कुमार सोनकर एवं जिला न्यायाधीश सौनल चौरसिया एवं अरविन्द दरिया, जिला विधिक सहायता अधिकारी हर्षित बिसेन सहित अधिवक्ता पारसमल गोखरू, सुधीर काला, मनोज शर्मा, नवलसिंह लोध, रविन्द्र जैन एवं रूपेश जाधव आदि अधिवक्तागण उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है, कि 09 दिसम्बर 2023 (शनिवार) को नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला मुख्यालय-नीमच सहित तहसील मुख्यालयों-मनासा, जावद एवं रामपुरा में भी किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE