BREAKING NEWS
खरगोन जिले के कसरावद के मुलठान में कांग्रेस.. <<     KHABAR : जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कानाखेड़ा की.. <<     उज्जैन में ई-रिक्शा चालकों से “तकनीकी ठगी” का.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही गीता देवी बसेर, परिवार में शोक.. <<     NEWS : ठाकुर जी के दिव्य श्रृंगार और छप्पन भोग के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भरभड़िया में राष्ट्रीय शुभारंभ का लाइव.. <<     VIDEO NEWS: चैटजीपीटी से करियर तक... AI की दुनिया से.. <<     BIG NEWS : श्री द्वारिकाधीश फैमिली रेस्टोरेंट में.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 में बड़ी सफलता, 25.. <<     NEWS : ई-विजिटर्स पोर्टल के प्रभावी संचालन के लिए.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जाजू कन्या महाविद्यालय में दीक्षारंभ.. <<     KHABAR : एआई से भविष्य संवारने के गुर सीख रहे.. <<     NEWS : एबीवीपी का अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू,.. <<     KHABAR : कसरावद के मुलठान में कांग्रेस.. <<     देवास में कलंकित हुई आस्था, हनुमान मंदिर में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम लदुना और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     खरगोन में तेज बारिश का कहर, छत गिरने से कच्चा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 1, 2023, 6:02 pm
KHABAR : जिला एड्स नियत्रंण समिति ने विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में किया जागरूकता की खातिर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। एक दिसम्बर को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जिला एड्स नियत्रंण समिति द्वारा आमजन में एचआईवी, एड्स के प्रति जागरूकता हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डा. एसएस बघेल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर जिला चिकित्सालय से रैली रवाना की गई जो कि सब्जी मण्डी से होकर फव्वारा चौक पर 50 मीटर लम्बा रेड रीबन का निशान बनाया गया। तत्पश्चात रैली जिला चिकित्सालय आकर समाप्त हुई। 
जिला चिकित्सालय परिसर में महिला ओपीडी के सामने स्टाफ द्वारा रंगोली बनाकर जागरूकता का संदेश दिया गया एवं सायं में कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। होटल राज पैलेस में 30 नर्सिंग स्टाफ को एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता हेतु राज्य स्तर से जारी चलचित्र का प्रदर्शन किया गया। 

रैली के पश्चात जिला चिकित्सालय परिसर में जागरूकता संगोष्ठी आयोजित हुई। जिसमें डॉ.एस.बघेल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ.एम.पाटील, सिविल सर्जन तथा डॉ.दिनेश प्रसाद, नोडल अधिकारी ए.आर.टी.केन्द्र, डॉ.संगीता भारती नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ.विजय भारती, मेडिकल ऑफिसर, डॉ.शक्तिबाला शर्मा, मेडिकल ऑफिसर, अल्पेश कुमार बारिया, जिला मलेरिया अधिकारी, डॉ.तनु जैन, मेडिकल ऑफिसर तथा जिला चिकित्सालय मे पदस्थ अन्य मेडिकल ऑफिसर के द्वारा एड्स बीमारी से बचाव एवं उपचार के संबंध में जानकारी दी गयी। आर.के. फाउण्डेशन के द्वारा जनजागरूकता हेतु नुक्कड नाटक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रतिनिधि हेमेन्द्र शर्मा, जिला एड्स कार्यालय के अधीनस्थ ए.आर.टी.केन्द, आईसीटीसी केन्द्र, सीएससी विहान कार्यक्रम, आर.के.फाउण्डेशन कार्यक्रम, पीपीटीसीटी कार्यक्रम के समस्त स्टॉफ, नर्सिग कॉलेज के छात्र, छात्राओ सहित आमजन उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE