रतलाम। भारतीय वायु सेना द्वारा अग्निवीर वायु भर्ती हेतु आनलाईन पंजीयन 17 जनवरी से प्रारम्भ हो रहे हैं एवं आवेदन करने की अंतिम तिथि 06 फरवरी है। इच्छुक आवेदक वेबसाईट https://agnipathvavu.cdac.in पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर ऑनलाईन पंजीयन करा सकते है।
जिला रोजगार अधिकारी यूपी अहिरवार ने बताया कि युवा जिनका जन्म 02 जनवरी 2004 से 02 जुलाई 2007 (दोनो तारीख सहित) के मध्य हुआ है, आवेदन करने के लिये पात्र है। अधिक जानकारी भारतीय वायु सेना भर्ती की उपरोक्त वेबसाइट या क्यू आर कोड से प्राप्त की जा सकती है।