नीमच। रेडक्रॉस परिसर में एडिप योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों के चिन्हांकन के लिए शिविर का आयोजन कलेक्टर दिनेश जैन एवं रेडक्रास प्रशासक नेहा मीना के निर्देशानुसार सामाजिक न्याय के उपसंचालक अरविंद डामोर, सहायक प्रशासक किरण आंजना के मार्गदर्शन में एडीप योजना के अंतर्गत मंगलवार को दिव्यांगजन चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में 65 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया। इसमें से 33 दिव्यांगजन पात्र पाए गए। उन्हें एलिम्को उज्जैन द्वारा सामग्री आने पर आगामी शिविर में वितरित की जाएगी। कार्यक्रम में रेडक्रॉस के कर्मचारी उपस्थित थे।