चित्तौड़गढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला एवं सेशन न्यायाधीश ओमी पुरोहित एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव तथा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश भानु कुमार के निर्देशानुसार लीगल एड डिफेंस काउंसिल चित्तौड़गढ़ कानूनी सहायता परामर्श रक्षा प्रणाली द्वारा जिला कारागृह चित्तौड़गढ़ में विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ सावन श्रीमाली एडवोकेट एवं असिस्टेंट गौरव टेलर द्वारा जेल में बंदी महिलाओं को उनके अधिकारों एवं न्याय प्रणाली में प्राप्त होने वाली विधिक सहायता, बंदियों के प्रकरणों के संबंध में प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की गई। नि:शुल्क विधिक सहायता आदि प्रावधानों की जानकारी उपलब्ध करवाई गई। इस अवसर पर इंटर्न विधि विद्यार्थी कुलदीप सिंह राठौड़ एवं जेलर अशोक पारीक भी उपस्थित रहे।