देवास। सोमवार दोपहर को अपने घर से एक बच्चा खेलते -खेलते गायब हो गया। जब मां काम से अपने घर लोटी तो मामले का पता चला। इधर उधर खोजने के बाद महिला ने पुलिस को सूचना दी। बच्चे के लापता होने की खबर मिलते ही पुलिस हरकत में आई और सीसीटीवी के आधार पर तलाश शुरू की।
आपकों बता दें कि देवास जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के ढांचा भवन से सोमवार दोपहर में बच्चे के गुम हो जाने के मामले में पुलिस लगातार टीम बनाकर ढूंढने का प्रयास कर रही है। लापता हुए बालक की मां ने बताया कि मैं सुबह ड्यूटी पर गई थी। शाम को लौटी तो मेरे बड़े बच्चे जीसान ने बताया कि छोटे भाई अरसान को अज्ञात महिला लेकर चली गई। नगर पुलिस अधीक्षक दिशेष अग्रवाल द्वारा मामले को संज्ञान लेते हुए चार टीमें बनाई गई। जिन जगहों से बच्चा गया था, उन जगहों के सीसीटीवी फुटेज निकाल कर सुराग जुटाए जा रहे हैं।