नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन 10 जनवरी 2024 बुधवार को प्रातः 10 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में ई-जनसुनवाई करेंगे। कलेक्टर जैन ई-जनसुनवाई में मनासा जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत भाटखेडी बुजुर्ग, पिपलोन, पडदा, पिपल्या हाडी एवं भेरपुरा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद कर, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण करेंगे।