देवास। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निर्देशानुसार सोनकच्छ एसडीओपी पीएन गोयल के मार्गदर्शन में भौरासा थाना प्रभारी संजय मिश्रा व स्टॉफ के द्वारा नेवरी फाटा पर संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली गई। साथ ही वाहन चालकों के पास संपूर्ण दस्तावेज़ न पाए जाने व बाइक सवार द्वारा हेलमेट न लगाए जाने पर, कार सवार द्वारा सीट बेल्ट न लगाए जाने पर चालानी कार्यवाही की गई। इस दौरान भौरासा थाना पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।