BREAKING NEWS
देवास में "सेफ क्लिक 2.0": एसपी पुनीत गेहलोद ने.. <<     BIG NEWS : किसानों से सीधे संवाद के लिए राजधानी से.. <<     BIG NEWS : दिग्विजय की अयोध्या पदयात्रा पर.. <<     माउंट आबू में मानसून की धुआंधार शुरुआत, रातभर.. <<     उज्जैन के उन्हेल में कुएं से गोवंश अवशेष.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 अभियान- पोस्टरों से बच्चों ने.. <<     शाजापुर में शिक्षा व्यवस्था की खुली.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 से साइबर सुरक्षा की नई पहल,.. <<     KHABAR : जिले में 200.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज, पिछले 24.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 6.. <<     NEWS : माउंट आबू में झमाझम बारिश से मौसम हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के दावों की खुली पोल,.. <<     VIDEO NEWS: कब आएगी, कब जाएगी... भरोसा नहीं, बिजली की.. <<     KHABAR : कुपोषण मुक्त झाबुआ पर फोकस, विभाग ने तेज.. <<     उज्जैन जिले में चिंतामन गणेश मंदिर में चांदी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की गरोठ थाना पुलिस का ऑपरेशन.. <<     KHABAR : शिक्षा से बदलेंगे सपने- महावीर इंटरनेशनल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 10, 2024, 10:55 am
BIG NEWS : मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का जिला स्तरीय सम्मेलन फरवरी में, नीमच आएंगे शिक्षा मंत्री, आयोजन की तैयारियां प्रारंभ, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रांतीय संगठन मध्यप्रदेश शिक्षक संघ जिला शाखा नीमच द्वारा फरवरी माह में शिक्षकों का एक वृहद सम्मेंलन करने हेतु, सिंधी शाला नीमच में एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। जिला सम्मेलन में शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह को नीमच में लाने की तैयारी प्रारंभ हो गई हैं। 
बैठक विजय तिवारी जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में मां सरस्वती की वंदना से प्रारंभ हुई। संगठन गीत जगदीश बारिवाल द्वारा प्रस्तुत किया गया। बैठक में गत माह संपन्न हुई जिला कार्यकारी की बैठक की कार्यवाही का वाचन जिलासचिव सुनील शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हिम्मत सिंह जैन (ABRSM) राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, प्रांतीय सचिव कुसुम शर्मा, संभागीय अध्यक्ष विनोद कुमार पूनी एवं जिले, ब्लाक व तहसीलों के प्रमुख पदाधिकारी कार्यकर्ता शिक्षकों ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम के बारे में विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए समितियों का गठन किया गया। 
कर्तव्य बोध कार्यक्रम निम्नानुसार समारोह पूर्वक मनाया जाने का निर्णय भी किया गया-
विकासखंड नीमच का कार्यक्रम नीमच में दिनांक 11 जनवरी 2024, जावद विकासखंड का कार्यक्रम मोरवन में 12 जनवरी 24 एवं मनासा विकासखंड का मनासा में 11 जनवरी 24 को आयोजित किया जाएगा। 
कार्यक्रम में तीनों विकासखंड एवं सभी तहसीलों नगरों में निवासरत मार्गदर्शक, संरक्षक, संगठन मंत्री सभी स्तर के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं शिक्षक महानुभव उपस्थित रहेंगे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE