शाजापुर।जिले के चाकरोद गांव में विकसित भारत यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। गांव के सभी नागरिक इस यात्रा में शामिल हुए। सभी जाति और धर्म के लोगों ने अपना समय और योगदान इस विकसित भारत यात्रा को दिया। उक्त यात्रा में पधारे सभी जनप्रतिनिधियों का स्वागत सम्मान किया गया और इन सभी जनप्रतिनिधियों ने जनता के हित की बात कही। शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं से आमजन को अवगत कराया। उज्जवला योजना, लाड़ली बहना योजना और कई योजनाओं की जानकारी दी गई।
कृपाल सिंह मेवाड़ा ने बताया कि शासन की योजना का लाभ सभी को मिले। बस यही हमारी प्राथमिकता रही है और रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि सभी योजनाएं जो हित की है, वो चलती रहेगी। न लाड़ली बहना योजना बंद होगी न कोई और योजना। जिला जनपद सदस्य राकेश पाटीदार ने कहा कि आने वाली 22 जनवरी को सभी लोग श्री राम स्थापना दिवस को एक उत्सव के रूप में मनाएं। दीप प्रज्वलित करें, लाइट्स लगाएं और साथ ही मिठाई बांटे। गांव की एक लाडली लक्ष्मी ने शासन से प्राप्त राशि का उल्लेख किया और कहा कि शासन द्वारा प्राप्त राशि से मेरी पढ़ाई में बहुत योगदान मिला और मेरी पढ़ाई ठीक से हो सकी। मैं मामाजी को धन्यवाद देती हूं।
इस विकसित भारत यात्रा में कई जनप्रतिनिधियों ने शामिल होकर उपस्थित नागरिकों को शासन की जनकल्णाकारी योजनाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन उप सरपंच सचिन पाटीदार ने किया। इस अवसर पर सरपंच हेमलता पति महेश मालवीय, सचिव रुपसिहं राजपूत, रोजगार सहायक सुनिल पाटीदार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे।