BREAKING NEWS
देवास में "सेफ क्लिक 2.0": एसपी पुनीत गेहलोद ने.. <<     BIG NEWS : किसानों से सीधे संवाद के लिए राजधानी से.. <<     BIG NEWS : दिग्विजय की अयोध्या पदयात्रा पर.. <<     माउंट आबू में मानसून की धुआंधार शुरुआत, रातभर.. <<     उज्जैन के उन्हेल में कुएं से गोवंश अवशेष.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 अभियान- पोस्टरों से बच्चों ने.. <<     शाजापुर में शिक्षा व्यवस्था की खुली.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 से साइबर सुरक्षा की नई पहल,.. <<     KHABAR : जिले में 200.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज, पिछले 24.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 6.. <<     NEWS : माउंट आबू में झमाझम बारिश से मौसम हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के दावों की खुली पोल,.. <<     VIDEO NEWS: कब आएगी, कब जाएगी... भरोसा नहीं, बिजली की.. <<     KHABAR : कुपोषण मुक्त झाबुआ पर फोकस, विभाग ने तेज.. <<     उज्जैन जिले में चिंतामन गणेश मंदिर में चांदी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की गरोठ थाना पुलिस का ऑपरेशन.. <<     KHABAR : शिक्षा से बदलेंगे सपने- महावीर इंटरनेशनल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 10, 2024, 11:13 am
BIG NEWS : शाजापुर जिले का पोलाईकलां गांव और जमीनी विवाद, जब चौकी प्रभारी ने नहीं ली सुध तो SP तक पहुंची शिकायत, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर

Share On:-

शाजापुर। जिले के पोलाई कला गांव से जमीन विवाद को लेकर कुछ लोग पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत को एक शिकायती आवेदन देने जिला मुख्यालय शाजापुर आये, जिन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनकी जमीन का विवाद काफी समय से चल रहा है, जिसको लेकर कोर्ट ने उन्हें स्टे दिया है। स्टे के बाद भी दूसरे पक्ष के लोग उनके साथ मारपीट और उक्त जमीन पर कब्जा करने का बार-बार प्रयास कर रहे हैं, जिसमें चौकी प्रभारी द्वारा कोर्ट के स्ट को नहीं मानने की बात कही गई। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों की मदद करने का आरोप भी लोगों ने चौकी प्रभारी पर लगाया है। वहीं आवेदन देने आए लोगों ने पुलिस अधीक्षक से कब्जा करने वाले करीब 15 लोगों के साथ-साथ चौकी प्रभारी के खिलाफ भी शिकायत की है। वहीं तुरंत कार्रवाई की मांग की जा रही है।
आपकों बता दें कि शाजापुर जिले के अवंतीपुर बडोदिया थाना क्षेत्र के पोलाई कलां में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था, जिसके बाद मामला कोर्ट में विचाराधीन है जिसको लेकर एक पक्ष जमीन पर कब्जा करने पहुंचा तो दूसरे पक्ष ने रोकने की कोशिश करते हुए हंड्रेड डायल को मामले से अवगत कराया। 100 डायल मौके पर पहुंची और सभी को चौकी पोलाई कलां लेकर आई। कोर्ट के द्वारा प्रार्थियों को उक्त जमीन पर स्टे दिया गया था, जिसको भी नही मानने का आरोप पहले पक्ष के लोगों ने लगाया है। 
वही प्रार्थी ने एसपी को आवेदन के दौरान यह भी बताया कि चौकी प्रभारी द्वारा कब्जा करने वाले दूसरे पक्ष के लोगों से साथ साठगांठ कर उनके खिलाफ आवेदन तक नहीं लिया गया और ना ही उन पर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही की गई, जिसको लेकर हेमराज वर्मा ने करीब 15 लोगों के खिलाफ नामजद आवेदन एवं पोलाई कला चौकी प्रभारी के खिलाफ अनेतिक कार्य करने के आरोप के साथ एक आवेदन पत्र पुलिस अधीक्षक को सौंपा है। वहीं उन्होंने मांग की है कि जब तक मामला कोर्ट में विचाराधीन है तब तक दूसरे पक्ष के लोगों को उक्त प्लाट पर कब्जा करने से रोका जाए। वहीं चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्यवाही की जाए, जिन्होंने कोई कार्यवाही दूसरे पक्ष के लोगों पर अभी तक नहीं की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE