बुरहानपुर। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है, जिसे लेकर जिला प्रशासन को कई बार शिकायत की जा चुकी है। इसी तरह की शिकायत लेकर एक बार फिर ग्राम बोदरली से बड़ी संख्या में महिलाएं जनसुनवाई में पहुंची। महिलाओं का आरोप है कि गांव के ही कुछ बदमाश लोग खुलेआम शराब बेच रहे है। गांव में स्कूलों के आसपास भी शराब बेची जा रही है। शराबी लोग गांव में वाद विवाद करते हैं। महिलाओं का और बच्चियों का कहीं भी आना-जाना मुश्किल हो गया है। शराब बिक्री का विरोध करने पर शराब माफिया जान से मारने की धमकी देते हैं। पहले भी हमारे द्वारा इसे लेकर शिकायत की गई थी। आज फिर जनसुनवाई में शिकायत करने आये हैं। बदमाशों के खिलाफ़ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।