रतलाम। प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला आगामी 15 जनवरी को शासकीय आईटीआई रतलाम में आयोजित किया जाएगा। मेले में इप्का लेबोरेटरी, पार्थ मोटर्स अंकलेसरिया आटो मोबाईल्स एवं रतलाम से बाहर स्थित प्रतिष्ठान टाटा मोटर्स, अहमदाबाद क्यूस कार्पोरेशन, कमिंस टेक्ना लाजर्स इंडिया प्रालि पीथमपुर आदि कम्पनियों द्वारा अप्रेंटिसशिप व प्लेसमेंट के रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।आईटीआई प्राचार्य यूपी अहिरवार ने बताया कि मेले में कम्पनियों द्वारा महिला महिला व पुरुष दोनों उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा एवं अप्रेंटिस के दौरान नियमानुसार स्टायफण्ड भी दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला में सम्मिलित होने के लिए https://forms-gle/nwHQJC4TnSkPrj1x5 पर समस्त पात्र आवेदक पंजीयन कर सकते हैं। आयोजन दिवस पर अपने मूल प्रमाण पत्रों, बायोडाटा सहित अन्य शैक्षणिक दस्तावेजों को लेकर 15 जनवरी को प्रातः 10 बजे आईटीआई परिसर में उपस्थित हो सकते हैं। कम्पनी द्वारा भर्ती अपनी शर्त पर की जाएगी। साक्षात्कार के समय समस्त जानकारी कम्पनी से स्वयं प्राप्त करें। मेले में प्रतिभागिता के लिए आवेदक को कोई मार्ग व्यय नहीं दिया जाएगा।