BREAKING NEWS
देवास में "सेफ क्लिक 2.0": एसपी पुनीत गेहलोद ने.. <<     BIG NEWS : किसानों से सीधे संवाद के लिए राजधानी से.. <<     BIG NEWS : दिग्विजय की अयोध्या पदयात्रा पर.. <<     माउंट आबू में मानसून की धुआंधार शुरुआत, रातभर.. <<     उज्जैन के उन्हेल में कुएं से गोवंश अवशेष.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 अभियान- पोस्टरों से बच्चों ने.. <<     शाजापुर में शिक्षा व्यवस्था की खुली.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 से साइबर सुरक्षा की नई पहल,.. <<     KHABAR : जिले में 200.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज, पिछले 24.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 6.. <<     NEWS : माउंट आबू में झमाझम बारिश से मौसम हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के दावों की खुली पोल,.. <<     VIDEO NEWS: कब आएगी, कब जाएगी... भरोसा नहीं, बिजली की.. <<     KHABAR : कुपोषण मुक्त झाबुआ पर फोकस, विभाग ने तेज.. <<     उज्जैन जिले में चिंतामन गणेश मंदिर में चांदी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की गरोठ थाना पुलिस का ऑपरेशन.. <<     KHABAR : शिक्षा से बदलेंगे सपने- महावीर इंटरनेशनल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 10, 2024, 11:50 am
KHABAR : विज्ञान के प्रति नई सोच और अवधारणाओं का बढ़ना सुखद- डॉ त्रिपाठी, इंस्पायर अवार्ड में चयनित विद्यार्थियों के मॉडल प्रदर्शित, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। विज्ञान के प्रति नई सोच और अवधारणाओं का बढ़ना सुखद है। विद्यार्थी जीवन में सैद्धांतिक ज्ञान के साथ प्रायोगिक ज्ञान का अपना महत्व है। इस दौरान विद्यार्थियों में विज्ञान मॉडल के माध्यम से नई सोच विकसित हो रही है। यह भविष्य के लिए सुखद है। उक्त विचार जिला स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रोजेक्ट प्रतियोगिता, इंस्पायर अवार्ड में चयनित विद्यार्थियों के मॉडल की प्रदर्शनी के शुभारंभ अवसर पर वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ सर्वेश त्रिपाठी ने व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ वाय के मिश्रा ने की।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चंद्रवंशी थी तथा विशेष अतिथि शंभूलाल चंद्रवंशी रहे। 
जिला शिक्षा अधिकारी केसी शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि इंस्पायर अवार्ड आयोजन विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति आकर्षित करने का महत्वपूर्ण प्रयास है। इसके माध्यम से विद्यार्थी अपने मन में उठती जिज्ञासाओं का समाधान भी करते हैं और अपने मॉडल के माध्यम से किसी नए उपकरण को सामने लाते हैं। ऐसे प्रयास सुदृढ़ भविष्य के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। उन्होंने कहा कि रतलाम जिले से इंस्पायर अवार्ड में पंजीयन करवाने, आइडिया अपलोड करवाने तथा चयनित मॉडल को प्रदर्शित करने में विद्यार्थियों, शिक्षकों ने जो रुचि दिखाई है वह प्रशंसनीय है। 
विशेष अतिथि शंभूलाल चंद्रवंशी ने कहा कि विद्यार्थी शिक्षकों के भरोसे विद्यालय आता है। माता-पिता भी आश्वस्त रहते हैं कि विद्यालय जाकर बच्चा अपना जीवन संवार रहा है। ऐसे में जब इस तरह का आयोजन सामने आते हैं तो लगता है कि विद्यार्थी न सिर्फ विद्यालय में बहुत कुछ सीख रहे हैं बल्कि उसे अपने जीवन में अपना भी रहे हैं।
जिला विज्ञान अधिकारी जितेंद्र जोशी ने इंस्पायर अवार्ड मानक योजना प्रदर्शनी की जानकारी देते हुए बताया कि जिले के विद्यार्थियों ने इस वर्ष 5028 आइडिया अपलोड किए थे और जिले को पूरे प्रदेश में द्वितीय स्थान दिलाया था। जिले के 117 मॉडल चयनित हुए, जो पूरे संभाग में सर्वाधिक है। इन चयनित माडल की प्रदर्शनी लगाई जा रही है। यह प्रदर्शनी चंपा विहार परिसर में आज भी जारी रहेगी। उन्होंने विद्यार्थियों का आव्हान किया कि वे इस प्रदर्शनी का अवलोकन कर नई खोज के प्रति आकर्षित हों। सहायक नोडल अधिकारी अशोक लोढ़ा ने स्वागत उद्बोधन देते हुए इंस्पायर अवार्ड मानक योजना की जानकारी दी। संचालन आशीष दशोत्तर ने किया तथा आभार उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य सुभाष कुमावत ने व्यक्त किया। 
फीता काटकर किया शुभारंभ- 
अतिथियों ने फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। तत्पश्चात प्रदर्शनी का अवलोकन किया। अतिथियों का स्वागत जिला शिक्षा अधिकारी शर्मा, जिला विज्ञान अधिकारी जोशी, एडीपीसी अशोक लोढ़ा, सुभाष कुमावत, वीरेंद्र मिंडा, ममता अग्रवाल, अरविंद गुप्ता, सुधीर गुप्ता, माधुरी फड़नीस, राजेंद्र अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर जिले के विद्यालय से आए शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद थे। 
समापन आज होगा-
जिला स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रोजेक्ट प्रतियोगिता के दो दिवसीय आयोजन का समापन 10 जनवरी को दोपहर 03 बजे चंपा विहार में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक जावरा डॉ राजेंद्र पांडे, विशेष अतिथि गुजराती कॉलेज इंदौर के पूर्व प्राचार्य प्रो पी के दुबे होंगे तथा अध्यक्षता कन्या महाविद्यालय रतलाम के प्राचार्य डॉ आर के कटारे करेंगे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE