गुना। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित नेहरू युवा केंद्र गुना जिला युवा अधिकारी एसएन जयंत के निर्देशन में एवं लेखापाल के ओछाने के मार्गदर्शन में लोधा युवा मंडल के सहयोग से ग्राफिक्स इंस्टीट्यूट गुना में जिला स्तरीय मेरा भारत -विकसित भारत /2047 विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ग्राफिक्स इंस्टीट्यूट के प्रभारी डायरेक्टर रोहित जैन एवं अध्यक्षता शिक्षिका वंदना शर्मा द्वारा की गई, जिसमें सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां शारदे के चित्र पर माल्यापर्ण कर कार्यक्रम का विधिवत रूप से शुभारंभ किया।
जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में जिले से आए विभिन्न युवा प्रतिभागियों ने मेरा भारत -विकसित भारत/ 2047 विषय पर अपने-अपने विचार रखें, जिसमें प्रथम स्थान कु याशिका कुशवाह, द्वितीय दीपक यादव तथा अनुराधा जाटव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया एवं नीलू केवट ने सांतवां स्थान प्राप्त किया, जिसमें विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं शील्ड से सम्मानित भी किया गया एवं प्रथम विजेता प्रतिभागियों को आगामी समय में राज्य स्तर प्रतियोगिता के लिए भी भेजा जाएगा