नीमच। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) नीमच शाखा एवं मारेन्गो सीआईएमएस हॉस्पिटल, अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में जोनसंगम-2026 का आयोजन 5 जुलाई (रविवार) को शाम 7 बजे होटल सनराइज़ ग्रैंड, कनावटी-नीमच में किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक दिलीप सिंह परिहार तथा मारेन्गो सीआईएमएस हॉस्पिटल, अहमदाबाद के सीईओ डॉ. मुकेश एन. शर्मा होंगे।
आईएमए नीमच शाखा ने जिले के चिकित्सकों एवं आमंत्रित अतिथियों से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की है। कार्यक्रम के पश्चात रात्रिभोज (डिनर) की भी व्यवस्था रहेगी।
कार्यक्रम की जानकारी आईएमए नीमच शाखा के अध्यक्ष डॉ. मनीष चमाडिया, मानद सचिव डॉ. आदित्य भंडारी एवं कोषाध्यक्ष डॉ. जे.सी. वर्मा ने दी।