खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला और मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। इसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया है। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के बावड़ी बस स्टैंड की है। जहां एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक सवार एक महिला और 3 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना की मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से महिला और बच्ची के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। दोनों मृतक बेसरकुण्ड के रहने वाले बताए जा रहे हैं।