BREAKING NEWS
KHABAR : आईएमए नीमच का जोनसंगम-2026 कल, उपमुख्यमंत्री.. <<     NEWS : जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की पहली.. <<     BIG NEWS : मेढ़की महादेव और सेमलपुरा घाटा बालाजी का.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 में बड़ी सफलता, चार.. <<     BIG NEWS : ट्रेन से उतरी मानसिक रूप से अस्वस्थ.. <<     KHABAR : मुफ्त बीज के लिए किसानों की लंबी कतार,.. <<     GOLD SILWER RATE: नीमच सराफा बाजार में फिर उछाल,.. <<     BIG NEWS : मानसून सत्र में यूसीसी विधेयक का आना.. <<     KHABAR : “स्कूल चलें हम”, लेकिन कैसे? जलभराव के बीच.. <<     देवास में "सेफ क्लिक 2.0": एसपी पुनीत गेहलोद ने.. <<     BIG NEWS : किसानों से सीधे संवाद के लिए राजधानी से.. <<     BIG NEWS : दिग्विजय की अयोध्या पदयात्रा पर.. <<     माउंट आबू में मानसून की धुआंधार शुरुआत, रातभर.. <<     उज्जैन के उन्हेल में कुएं से गोवंश अवशेष.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 अभियान- पोस्टरों से बच्चों ने.. <<     शाजापुर में शिक्षा व्यवस्था की खुली.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 से साइबर सुरक्षा की नई पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 10, 2024, 7:46 pm
BIG NEWS : कलेक्‍टर जैन ने किया जिला जेल का निरीक्षण, कैदियों से चर्चा कर पूछी उनकी समस्‍याएं, रोजगारमुलक प्रशिक्षण दिलाने के जेल अधीक्षक को दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर दिनेश जैन ने जिला जेल नीमच का बुधवार को निरीक्षण किया और बंदियों से चर्चा कर, उनकी समस्‍याएं पूछी। उन्‍होने जेल स्‍टाफ व्‍दारा बंदियों के लिए संचालित जेल केंटिन का निरीक्षण किया और बंदियों को केंटीन से खाद्यान्‍न व अन्‍य आवश्‍यक सामग्री प्रदाय करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। कलेक्‍टर ने जेल में बंदियों से मुलाकात के लिए बनाये गये वीडियों कांफ्रेंसिंग रूम एवं इंटरकॉम के जरिए बंदियों एवं उनके परिजनों से चर्चा के कक्ष एवं प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी ली। कलेक्‍टर ने पुरूष एवं महिला बंदियों के वार्ड में जाकर, उनसे चर्चा की और कहा कि जेल में रहने के दौरान यदि किसी बंदी को कोई पारिवारिक या अन्‍य समस्‍या हो तथा परिवार के किसी सदस्‍य को कोई परेशानी हो, तो वे जेलर के माध्‍यम से अपना आवेदन कलेक्‍टर को भिजवा सकते है। कलेक्‍टर ने बंदियों से भोजन, चाय, नाश्‍ता आदि की व्‍यवस्‍था के बारे में भी जानकारी ली।
कलेक्‍टर जैन ने बंदियों से चर्चा करते हुए कहा कि वे जेल में रहते ध्‍यान करें, योगा करें और अच्‍छे नागरिक बने। जिससे कि वे जेल से बाहर जाने पर समाज की मुख्‍य धारा से जुड सके। कलेक्‍टर ने महिला बंदियों को रोजगारमुलक प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश भी जेल अधीक्षक को दिए। जेल अधीक्षक वाय के मांझी ने जेल में स्‍टाफ की कमी की ओर ध्‍यान आकृष्‍ट कराते हुए जेल परिसर विस्‍तार के लिए जमीन आवंटन का अनुरोध भी कलेक्‍टर से किया। कलेक्‍टर ने जेल परिसर की बाउण्‍ड्रीवाल निर्माण के लिए पीआईयू से स्‍टीमेंट बनवाकर शासन को प्रस्‍ताव भिजवाने के निर्देश भी दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE